8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यषड्यंत्र पर चुप नहीं बैठेंगे... पति पर लगे करप्शन के आरोप तो...

षड्यंत्र पर चुप नहीं बैठेंगे… पति पर लगे करप्शन के आरोप तो अनुप्रिया पटेल ने खोल दिया मोर्चा

Published on

लखनऊ

अपना दल (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पार्टी नेता और योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल के बारे में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला किया है। उन्होंने दूसरों के इशारों पर बेबुनियाद आरोप लगाने और 69 हजार शिक्षक भर्ती में अन्याय की बात को लेकर निशाना साधा है। अनुप्रिया ने कहा कि षड्यंत्र की कहानी हर कार्यकर्ता जानता है और हम लोग जवाब देने वालों में से हैं।

अनुप्रिया ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘मैंने अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से अपनी बात स्पष्ट रूप से कह दी है। पार्टी से जुड़े किसी भी नेता की प्रतिष्ठा पर बात आएगी तो अपना दल चुप नहीं बैठेगा। मेरी पार्टी प्रतिष्ठा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेगी। पिछले दिनों जो भी बातें मीडिया में आई हैं, वो किसके इशारे पर किया जा रहा है ये अपना दल का एक-एक कार्यकर्ता और समर्थक जानता है।’

उन्होंने कहा,’ अगर किसी तरह की गलतफहमी है कि पार्टी के नेता पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर छवि को धूमिल कर सकते हैं तो यह होने वाला नहीं है। हमें षड्यंत्रों को जवाब देना आता है। हम लोग सामाजिक न्याय की आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे। 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय हुआ है तो हुआ है। हम सरकार में रहकर भी यह बात कहते रहेंगे। यह बात में स्पष्ट रूप से कह रही हूं कि पिछड़ों के हक की आवाज उठाते रहेंगे। अपना दल सभी षड्यंत्रों का जवाब देगा।’

आशीष पटेल भी अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के मामले में खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने जोरदार हमला बोला है। आशीष ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अखबारों में ज्यादा छप रहा हूं। पूरी ताकत लगाई जाती है कि मेरा नाम छपने पाए, उसके बाद भी छप रहा हूं। आशीष ने आरोप लगाया कि मेरा सकारात्मक वाला पोर्शन रोक दिया जाता है जबकि नकारात्मक वाला पोर्शन छपवाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेरे सकारात्मक वाले पोर्शन को दबा दिया जाता है, यही राजनीति है।

गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर वार्षिक बैठक में आशीष पटेल ने अपने बयान में कहा कि मैं खुली किताब हूं, मैंने कहा है सीबीआई से जांच कराइये, डरते क्यों हैं। मेरे हर काम की सीबीआई से जांच कराइये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखबार में 1700 करोड़ रुपए का दुरुपयोग करके सूचना विभाग का इस्तेमाल कर अखबारों में किसी भी राजनीतिक आदमी का मान मर्दन मत करिए। वरना ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। मैं डरने वाले नहीं हूं, थप्पड़ खाकर चुप बैठने वाला नहीं हूं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this