8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedशरद केलकर की बेटी केशा को पजामा-टीशर्ट में देख मच गई फोटो...

शरद केलकर की बेटी केशा को पजामा-टीशर्ट में देख मच गई फोटो लेने की होड़, बार्बी डॉल जैसी मुस्कान ले आई चर्चा में

Published on

यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि शरद केलकर न केवल टैलेंट का पावरहाउस हैं बल्कि वह अपनी 15 मिनट की दमदार परफॉरमेंस से भी दर्शकों को बांध लेने में आगे हैं। हालांकि, यह एक्टर एक्टिंग की दुनिया में ही कमाल का नहीं है बल्कि अपने गुड लुक्स की वजह से हैंडसम मेन की लिस्ट में हिट हैं। 48 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस गजब की है, जिसमें वह अपना अलहदा अंदाज शो करने में कोई परहेज नहीं करते हैं।

ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला, जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर बहुत ही कम्फी लुकिंग वाले क्लोद्स में स्पॉट किया गया था, जिसमें वो नो डाउट काफी अच्छे लग रहे थे। हां, वो बात अलग है कि इस दौरान उनके बगल में खड़ी उनकी बेटी की अपीरियंस ऐसी थी, जो उनसे भी लाइमलाइट ले उड़ी।

फैमिली के साथ हुए स्पॉट
दरअसल, शरद केलकर को गुरुवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनकी फैमिली भी उनके साथ थी। पूरा केलकर परिवार वर्सटैलिटी को ध्यान में रखते हुए रेडी हुआ था, जिसके लिए उन्होंने वाइट कलर को प्रिफरेंस दी थी।

सबसे पहले शरद केलकर की बात करें, तो उन्होंने सिंपल सी वाइट टी-शर्ट वेअर की थी, जिस पर हसबैंड ऑफ द ईयर छपा था। वहीं इसके साथ एक्टर ने रिपस्टॉप कार्गो पैंट पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने लाइट शेड के स्नीकर्स मैच किए थे। उन्होंने सिर पर कैप भी लगाई थी। वहीं आंखों पर उनके सनग्लासेस थे।

बीवी भी दिखी मस्त
एयरपोर्ट पर सेलेब्रिटी ज्यादातर स्टाइल के साथ कम्फर्ट चूज करते हैं और शरद केलकर की बीवी ने भी बिल्कुल यही किया था। उन्होंने अपने लिए एथलीज़र सेट चूज किया था, जिसके साथ स्टेटमेंट स्नीकर्स, सनग्लासेस और स्लिंग बैग उनके लुक को ऑफिशियल ड्रेस कोड बनाए हुए था। यही नहीं, उन्होंने बालों को ट्वीस्ट के साथ लॉक किया था, जोकि उन पर काफी ज्यादा सूट कर रहा था।

बेटी लगी सबसे क्यूट
शरद केलकर और कीर्ति केलकर का अट्रैक्शन लेवल बंपर है, लेकिन इस बार बाजी उनकी बेटी केशा केलकर मारती दिखी। हालांकि, इसका पूरा क्रेडिट उनकी क्यूटनेस को जाता है। दरअसल, अपने मम्मी-पापा की तरह केशा ने भी पजामा सेट पहना था।वाइट कलर कॉम्बिनेशन के इस सेट में नीचे के पजामे को जहां प्लेन रखा था, तो वहीं इसकी हुडी फ्रंट ओपन जिप के साथ थी। उन्होंने लुक को राउंड ऑफ करने के लिए बेबी पिंक कलर की टीज भी डाली थी, जोकि काफी बढ़िया लग रही थी।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...