18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीति'वीर सावरकर नहीं मनमोहन सिंह के नाम पर रखें DU के नए...

‘वीर सावरकर नहीं मनमोहन सिंह के नाम पर रखें DU के नए कॉलेज का नाम…’, बोले कांग्रेस नेता

Published on

नई दिल्ली,

वीर सावरकर के नाम से दिल्ली यूनिवर्सिटी(DU) के एक नए कॉलेज का नाम रखने पर विवाद बना हुआ है. कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने इसका विरोध किया है. संगठन चाहता है कि नए कॉलेज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाए. अब उनकी इसी मांग का कांग्रेस ने समर्थन किया है.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का कहना है कि डीयू के नए कॉलेज का नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखना ज्यादा सही रहेगा. क्योंकि वीर सावरकर का दिल्ली से कोई कनेक्शन नहीं है. इससे बेहतर होगा कि दिल्ली या इसके आसपास के किसी स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर कॉलेज का नाम रखा जाए.

तिवारी ने आज तक को बताया कि मनमोहन सिंह के नाम पर कॉलेज का नाम रखना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी. डॉ. सिंह यूजीसी के चेयरमैन भी रहे हैं तो ऐसे में एनएसयूआई की मांग भी जायजा है.

उन्होंने कहा कि पर मेरा सवाल है कि दिल्ली चुनाव से ठीक पहले वीर सावरकर कॉलेज क्यों? क्या यह स्थिति को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश नहीं है? ऐसा नाम चुनना चाहिए था जिससे विवाद नहीं होता.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीर सावरकर के नाम से दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कॉलेज की आधारशिला रख सकते हैं. विश्वविद्यालय के सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में दो नए दिल्ली विश्वविद्यालय परिसरों के साथ-साथ वीर सावरकर के नाम पर एक कॉलेज की नींव रख सकते हैं.

दिल्ली में वीर सावरकर के नाम पर कॉलेज को साल 2021 में डीयू की कार्यकारी परिषद द्वारा मंजूरी दी गई थी. ये कॉलेज नजफगढ़ में 140 करोड़ रुपये की अस्थायी लागत पर बनाया जाएगा.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...