10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यलखनऊ मर्डर: मेरे वीडियो पर कितने व्‍यूज और लाइक्‍स आए! 'सनकी' अरशद...

लखनऊ मर्डर: मेरे वीडियो पर कितने व्‍यूज और लाइक्‍स आए! ‘सनकी’ अरशद के चेहरे पर कोई शिकन नहीं

Published on

लखनऊ

चारबाग के होटल शरणजीत में पांच लोगों की हत्या के मामले में आरोपी पिता बदर की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बना दी गई हैं। आरोपी अजमेर शरीफ की दरगाह अक्सर जाता है। इसलिए वहां की लोकल पुलिस से भी उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए कहा गया है। वहीं, बेटे अरशद को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अरशद के चेहरे पर पूछताछ के दौरान कोई खास शिकन नहीं दिख रही थी। वह बार-बार पुलिस से कह रहा था कि उससे मीडिया के सामने पूछताछ की जाए। वह मीडिया को कुछ बताना चाहता है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर वायरल उसके वीडियो पर व्यूज और लाइक्स के बारे में भी जानकारी मांग रहा था।

डीसीपी सेंट्रल रवीना त्‍यागी ने बताया कि गुरुवार को पांचों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। रिपोर्ट में सामने आया है कि अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर मां अस्मा और सबसे छोटी बहन आलिया की हत्या गला कसकर की थी। बहन अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) की मौत का कारण शॉक ऐंड हेमरेज (अधिक खून बहना) आया है।

पांचों का विसरा भी सुरक्षित
अल्शिया के दोनों हाथ की कलाई और गर्दन की नस काटी गई थी। रहमीन और अक्सा की दोनों हाथ की कलाई की नस काटी गई थी। दोनों के गले पर चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने पांचों का विसरा भी सुरक्षित रखा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या के पहले उन्हें कौन सा नशीला या जहरीला पदार्थ दिया गया था। पांचों की स्लाइड भी तैयार की गई है।

मनोचिकित्सक को साथ रख सकती है पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने अरशद से पूछताछ और आगरा पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है कि वह साइकोपैथ है। लिहाजा, पुलिस इस बारे में विचार कर रही है कि उसे जब रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाए तब मनोचिकित्सक को साथ रखा जाए। इसकी वजह यह है कि अरशद की मानसिक स्थिति को समझा जा सके।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...