8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedये कोई गाड़ी है... कभी अमेरिकी अधिकारियों ने उड़ाया था चीन का...

ये कोई गाड़ी है… कभी अमेरिकी अधिकारियों ने उड़ाया था चीन का मजाक, आज उड़ा रही हैं दुनिया की नींद

Published on

नई दिल्ली

चीन की ऑटो कंपनी बीवाईडी ने ग्लोबल ऑटोमोबाइल मार्केट में तहलका मचा दिया है। पिछले साल कंपनी की बिक्री में 41% तेजी आई। इस दौरान कंपनी ने कुल 42 लाख से अधिक गाड़ियां बेची। यह कंपनी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियां बनाती है। पिछले साल कंपनी ने 17.6 लाख ईवी बेची और वह एलन मस्क की टेस्ला को पछाड़ने के काफी करीब पहुंच गई। टेस्ला की बिक्री में 10 साल से अधिक समय में पहली बार गिरावट आई है। कंपनी ने इस दौरान 17.9 लाख गाड़ियां बेची जबकि 2023 में उसने 18 लाख गाड़ियां बेची थी। बीवाईडी के उभार से दुनियाभर की कंपनियों की नींद उड़ी हुई है। हाल में जापान की तीन बड़ी कंपनियों ने मर्जर का ऐलान किया है। एक नजर बीवाईडी के सफर पर…

बीवाईडी अपनी 90% कार चीन में बेचती है जो टेस्ला के साथ-साथ फॉक्सवैगन और टोयोटा के लिए भी अहम बाजार है। चीन में कड़ी स्पर्द्धा और सरकारी सब्सिडी के कारण ईवी की डिमांड बढ़ी है। लेकिन दुनिया के दूसरे देशों खासकर अमेरिका और यूरोप में मांग में कमी आई है। फॉक्सवैगन, फोर्ड और जनरल मोटर्स ने सेल्स टारगेट में कमी की है। हाल ही में जापान की ऑटो कंपनियों होंडा और निसान ने मर्जर के लिए बातचीत शुरू की है। उससे पहले Stellantis के बॉस ने भी बोर्डरूम में हुई गरमागरमी के बाद पद छोड़ दिया था। इस कंपनी के पास Vauxhall, Jeep, Fiat, Peugeot और Chrysler जैसे ब्रांड्स हैं।

कैसे बढ़ा कारवां
अक्टूबर में यूरोपियन यूनियन ने चीन से ईवी के आयात पर 45.3% टैरिफ लगा दिया था। अमेरिका ने भी चीन की ईवी पर 100% ड्यूटी लगा रखी है और डोनाल्ड ट्रंप ने इसे और बढ़ाने की धमकी दी है। इसके बावजूद बीवाईडी कई देशों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। सवाल यह है कि आखिर इस कंपनी में ऐसा क्या है जिसने ग्लोबल ऑटो इंडस्ट्री की नींद उड़ा रखी है। कंपनी ब्राजील, हंगरी, थाईलैंड और उजबेकिस्तान में असेंबली लाइन बना रही है। साथ ही उसकी इंडोनेशिया और मेक्सिको में भी असेंबली लाइन खोलने की योजना है। पिछले साल मस्क ने कहा था कि चीन की कंपनियां दुनिया की ज्यादातर कंपनियों को तबाह करने की क्षमता रखती हैं।

बीवाईडी की स्थापना 1995 में वांग चुआनफू ने की थी। शुरुआत में यह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के लिए बैटरी बनाती थी। साल 2003 में कंपनी ने कार बनाने वाली एक फैक्ट्री खरीदी। शुरुआत में उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साल 2007 की बात है। बैटरी बनाने वाली चीन की कंपनी बीवाईडी कार बनाने में हाथ आजमा रही थी। उसने अपना सबसे नया मॉडल ग्वांगझू ऑटो शो में प्रदर्शनी के लिए रखा था। तब अमेरिकी अधिकारियों ने इसका काफी मजाक उड़ाया था। इसकी वजह यह थी कि उस कार पर पेंट भी ठीक ढंग से नहीं हुआ था और उसका दरवाजा भी फिट नहीं बैठ रहा था।

कैसे मिली लोकप्रियता
लेकिन 2008 में कंपनी की बिक्री में तेजी आई। साल 2012 तक डिमांड बढ़ने से प्रॉडक्शन बढ़ने लगा। कंपनी के पास सीमित मॉडल थे जबकि विदेशी कंपनियों के पास कई आकर्षक मॉडल थे। इससे कंपनी की बिक्री और शेयरों की कीमत प्रभावित हुई। साल 2016 में कंपनी ने ऑडी के जाने माने डिजाइनर वूल्फगैंग ईगर को अपने साथ मिलाया। ईगर ने सैकड़ों कार इंजीनियर्स को अपने साथ जोड़ा और फिर उन्होंने बीवाईडी के मॉडलों की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। बीवाईडी का हेडक्वार्टर चीन के शेनजेन में है जो कि देश की इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री का हब है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...