10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यमुरादाबाद में सड़क पार कर रहे तेंदुए से जा भिड़ा बाइक सवार,...

मुरादाबाद में सड़क पार कर रहे तेंदुए से जा भिड़ा बाइक सवार, दोनों की मौत

Published on

मुरादाबाद ,

यूपी के मुरादाबाद में बीती रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर एक तेंदुए की भी डेड बॉडी मिली है. उसके मुंह से खून निकल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि बाइक और तेंदुए की टक्कर में दोनों की जान गई है. फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पूरा मामला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का है, जहां गुरुवार रात लिंक रोड पर एक बाइक सवार युवक की डेडबॉडी मिली है. बाइक सवार युवक जब वहां से गुजर रहा था तभी रोड क्रॉस करते वक्त बाइक से तेंदुए की भिड़ंत हो गई थी. हादसे के बाद बाइक सवार को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई.

युवक की लाश से कुछ दूरी पर तेंदुए की डेड बॉडी भी पड़ी मिली है. तेंदुए का मुंह खून में सना था. माना जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से तेंदुआ भी जख्मी हुआ और बाद में उसने दम तोड़ दिया. वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मुरादबाद मंडल के फ़ॉरेस्ट कंजरवेटर रमेश चंद्र ने बताया हमें रात में सूचना मिली थी कि एक तेंदुए की सड़क क्रॉस करते वक्त ठाकुरद्वारा क्षेत्र में बाइक से टक्कर हुई है. जिसके चलते उसकी मौत हो गई है. तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के असल वजह सामने आएगी.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...