10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'हमें न्याय मिल गया, चंदन की आत्मा आज संतुष्ट होगी', 28 दोषियों...

‘हमें न्याय मिल गया, चंदन की आत्मा आज संतुष्ट होगी’, 28 दोषियों को उम्रकैद के फैसले पर बोले पीड़ित के पिता

Published on

कासगंज,

कासगंज के बहुचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड में NIA कोर्ट ने सभी 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. इस फैसले के बाद चंदन के परिजनों ने न्याय मिलने पर संतोष व्यक्त किया. चंदन के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चंदन की आत्मा आज बहुत संतुष्ट होगी. हमें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद थी और आज हमें न्याय मिल गया है, लेकिन इस पल में हमें अपने बेटे की कमी बहुत खल रही है, उसकी बहुत याद आ रही है.

चंदन के भाई विवेक गुप्ता ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है, मेरे भाई की आत्मा को शांति मिली होगी. हमारे ही देश में मेरे भाई की निर्मम हत्या की गई थी. सरकार ने हमारा केस लड़ने में काफी सहयोग किया था. उन्होंने घटना के दिन यानी 26 जनवरी 2018 का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी, तभी हम लोगों की बडूनगर में बाइकें रोक ली गईं, सभी के साथ जमकर मारपीट की गई थी, वहां से हम किसी तरह अपनी जान बचाकर सलीम के मकान के पास पहुंचे, वहां सलीम और अन्य लोगों ने मेरे भाई चंदन को गोली मार दी. इसके बाद हम चंदन को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...