10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यमुंबई : मराठी नहीं, भोजपुरी गाना बजेगा...मीरा रोड पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन...

मुंबई : मराठी नहीं, भोजपुरी गाना बजेगा…मीरा रोड पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन में चले रॉड-डंडे, एक की मौत

Published on

मुंबई

मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में नए साल के जश्न मराठी और भोजपुरी गाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद जानलेवा हो गया। इसको लेकर दो समूहों में झड़प को हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। साल भर पहले जनवरी महीने में ही मीरा रोड राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठ से ठीक पहले की हिंसा के सुर्खियों में आई थी। ताजा मामला न्यू ईयर सेलिब्रेशन से जुड़ा हुआ है। मीरा रोड स्थित एक हाउसिंग कॉम्पलेक्स में यह घटना हुई। जहां गाने के झगड़े में एक व्यक्ति की जान चली गई।

एक की मौत, एक जख्मी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 1 जनवरी को सुबह 3 बजे एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हुई। जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, तो लोग मराठी गानों पर नाच रहे थे, लेकिन दूसरा समूह भोजपुरी गाने बजाने पर अड़ा था। पुलिस के अनुसार वहां मौजूदा लोगों में गाने की पसंद को लेकर विवाद शुरू हुआ। शुरुअती कहासुनी मारपीट और झड़प में बदल गई। पुलिस के अनुसार उनमें से 23 वर्षीय राजा पेरियार की लोहे की छड़ से मारे जाने के बाद मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति विपुल राय गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को मुंबई के केईएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पेरियार की मौत हो गई।

पुलिस ने चार को किया अरेस्ट
पुलिस ने घटना के सामने आने के बाद इस मामले में हाउसिंग कॉम्पलेक्स में रहने वाले परिसर के निवासी आशीष जाधव और उनके रिश्तेदार अमित जाधव, प्रकाश जाधव और प्रमोद यादव को पेरियार पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने इस मामले में दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा भी जोड़ी है। कश्मीरा थाना पुलिस के अनुसार घटना में मृतक युवक राजा पेरियार ने भोजपुरी खाना बजाने के लिए डीजे को कहा था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...