12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedईपीएफओ से जुड़ा बड़ा अपडेट, 68 लाख से ज्‍यादा पेंशनर्स को होगा...

ईपीएफओ से जुड़ा बड़ा अपडेट, 68 लाख से ज्‍यादा पेंशनर्स को होगा फायदा, कैसे?

Published on

नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। अब वे किसी भी बैंक से पेंशन निकल सकेंगे। ईपीएफओ ने देशभर में अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सेंट्रलाइज्‍ड पेंशन पेमेंट सिस्‍टम यानी सीपीपीएस लागू करने का काम पूरा कर लिया है। श्रम मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे 68 लाख से अधिक पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

मंत्रालय ने कहा कि कि सीपीपीएस मौजूदा पेंशन वितरण प्रणाली से एक आदर्श बदलाव है। यह डीसेंट्रालाइज्‍ड यानी विकेंद्रीकृत है। इसमें ईपीएफओ का हरेक संभागीय/क्षेत्रीय कार्यालय केवल तीन-चार बैंकों के साथ अलग-अलग समझौते करता है।

कैसे होगा फायदा?
सीपीपीएस के तहत लाभार्थी किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकेंगे। पेंशन शुरू होने के समय वेरिफिकेशन के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। रकम जारी होने पर तुरंत जमा कर दी जाएगी।

मंत्रालय ने बताया है कि जनवरी, 2025 से सीपीपीएस प्रणाली पूरे भारत में पेंशन का वितरण सुनिश्चित करेगी। पेंशनर्स के किसी अन्य स्थान पर जाने या उनकी ओर से अपना बैंक या शाखा बदलने के बावजूद पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। इससे उन पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलेगी जो रिटायरमेंट के बाद अपने गृहनगर चले जाते हैं।

सरकार ने बताया ऐत‍िहास‍िक
मंत्रालय ने कहा कि सीपीपीएस की पहली पायलट परियोजना पिछले साल अक्टूबर में करनाल, जम्मू और श्रीनगर क्षेत्रीय कार्यालयों में पूरी हो गई थी। इसमें 49,000 से अधिक ईपीएस पेंशनर्स को लगभग 11 करोड़ रुपये की पेंशन वितरित की गई थी। दूसरी पायलट परियोजना को नवंबर में 24 क्षेत्रीय कार्यालयों में शुरू किया गया था। वहां 9.3 लाख से ज्‍यादा पेंशनर्स को लगभग 213 करोड़ रुपये की पेंशन वितरित की गई।

बयान में कहा गया कि पेंशन सेवाओं को बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने दिसंबर में कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत नए सीपीपीएस को पूर्ण स्तर पर लागू किया। दिसंबर, 2024 के लिए ईपीएफओ के सभी 122 पेंशन वितरण क्षेत्रीय कार्यालयों से संबंधित 68 लाख से ज्‍यादा पेंशनर्स को लगभग 1,570 करोड़ रुपये की पेंशन वितरित की गई।

Latest articles

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान समाज सेविका और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक श्रीमती...

स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के लोकप्रिय राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय...

सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस के...

एनटीपीसी विंध्याचल को मिला प्रतिष्ठित ‘सीआईआई नेशनल एचआर एक्सीलेंस अवार्ड’

भोपाल एनटीपीसी लिमिटेड के विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन ने अपनी प्रगतिशील और जन-केंद्रित मानव...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...