10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यरात में महिला की अरेस्ट पर कोर्ट में घिरी पुलिस...अमरेली लेटरकांड में...

रात में महिला की अरेस्ट पर कोर्ट में घिरी पुलिस…अमरेली लेटरकांड में पायल गोटी को बेल, पाटीदार समाज में खुशी

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक मुद्दा बने अमरेली लेटर कांड में शुक्रवार को जिला कोर्ट ने पाटीदार समाज से आने वाली पायल गोटी की जमानत मंजूर कर दी। अमरेली जिला जेल से जब बेटी बाहर आई तो अपने माता-पिता को देखकर रो पड़ी। जेल के बाहर का दृश्य भावुक हो गया। अमरेली पुलिस ने बीजेपी के विधायक कौशिक वेकरिया के खिलाफ एक अन्य नेता के खिलाफ एक लेटर टाइप करने की आरोपी पायल गोटी को जेल भेज दिया था। विपक्ष का आरोप है कि पुलिस ने असंवेदनशीलता दिखाते हुए पाटीदार समाज की अविवाहित लड़की की सार्वजनिक परेड निकाली। इसके बाद पूरा मामला गरमा गया था।

कोर्ट में घिर गई पुलिस
अमरेली की जिला कोर्ट में पुलिस की तरफ से बीजेपी से जुड़े दूसरे नेता के दफ्तार में नौकरी करने वाली पायल गोटी की दो दिन की रिमांड मांगी गई। जज ने पुलिस ने पूछा क्या आरोपी महिला को रात के 12 बजे अरेस्ट किया गया। पुलिस कोई जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद अमरेली जिला कोर्ट में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज रिजवाना बुखारी ने पायल गोटी की बेल मंजूर कर दी। पायल की बेल मंजूर करते हुए पीडीजे रिजवाना बुखारी ने कहा कि रात 12 बजे गिरफ्तारी साफ तौर पर सुप्रीम कोर्ट को आदेश का उल्लंघन है। पुलिस ने बीजेपी के विधायक कौशिक वेकरिया के खिलाफ एक लेटर की टाइपिंग करने के आरोप में महिला को रात में अरेस्ट किया था। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। राज्य में पाटीदार समाज की अविवाहित लड़की की सार्वजनिक परेड के आरोपों ने पुलिस की मुश्किल और बढ़ा दी थी।

बैकफुट पर आई बीजेपी
पाटीदार आंदोलन में हार्दिक पटेल के करीबी रहे अल्पेश कथीरिया बीजेपी में रहते हुए खुलकर पायल गोटी के समर्थन में आए थे। उन्होंने साफ किया था कि बेटी को जेल से बाहर लाने और इस मामले से नाम हटवाना उनकी प्राथमिकता होगी। कथीरिया ने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया था। मामले के तूल पकड़ने पर बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री दिलीप संघाणी शुक्रवार को अमरेली जिला जेल पहुंचे थे। संघाणी ने पायल गोटी से मुलाकात की थी, तो वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर सरकार की घेरेबंदी की थी। विपक्ष की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट आदेश के विरुद्ध रात 12 बजे गिरफ्तारी और फिर सार्वजनिक परेड कराने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। राज्य में पाटीदार मुख्यमंत्री होने के बाद पुलिस की असंवेदनशीलता पर सरकार घिर गई थी। यही वजह थी कि इस मामले में शिकायतकर्ता बीजेपी विधायक कौशिक वेकरिया के सुर भी नरम पड़ गए थे। पायल गोटी जब अमरेली जिला जेल से बाहर आई थी परिवार के सदस्यों के साथ आप और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सत्यमेव जयते को उद्घोष किया।

पांच दिन बाद मिल पाई जमानत
अमरेली में एक अन्य बीजेपी नेता के यहां टाइपिस्ट की नौकरी करने वाल पायल गोटी को पांच दिन तक जेल में रहना पड़। सेशन कोर्ट ने पाटीदार लड़की को 15 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है। कोर्ट से जमानत की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पाटीदार की बेटी को कांग्रेस नेता जेनी थुम्मर वापस अपने घर ले आई हैं। इस पूरी घटना के बाद जब बेटी अपने घर लौटी तो उसका फूलों की माला से स्वागत किया गया और जीत का निशान भी दिखाया। मीडिया से बातचीत में पाटीदार की बेटी भावुक हो गई।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...