10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में मुसलमानों के धर्मांतरण की आशंका! मौलाना रजवी बरेलवी ने CM...

महाकुंभ में मुसलमानों के धर्मांतरण की आशंका! मौलाना रजवी बरेलवी ने CM योगी को चिठ्ठी में क्या बता दिया?

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने महाकुंभ मेले में मुसलमानों के धर्मांतरण कार्यक्रम कराए जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर दी है। इसको लेकर मौलाना शहाबुद्दीन ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख दिया है। मौलाना ने कहा कि अगर कुंभ मेले में मुसलमानों का धर्मांतरण कराया जाता है तो ऐसी स्थिति में देश व प्रदेश में तनाव फैलने की संभावना है।

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सीएम योगी को पत्र के जरिये बताया कि मुझे सूत्रों से पता चला है कि महाकुंभ मेला प्रयागराज में कई सौ मुसलमानों का धर्मांतरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपके (सीएम योगी) नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून पास किया है, अब ऐसी सूरत-ए-हाल में कुंभ मेले में मुसलमानों का धर्मांतरण कराया जाता है तो वो धर्मांतरण कानून के दायरे में आएगा। मौलाना ने कहा कि इससे देश व प्रदेश भर में तनाव फैलने की संभावना है, इसलिए धर्मांतरण कार्यक्रम पर रोक लगाई जाए।

मौलाना ने आगे लिखा कि मैं उम्मीद रखता हूं कि कुंभ मेला एक धार्मिक कार्यक्रम है। वो अच्छे और अमन शांति के साथ सम्पन्न हो। यहां से जो पैगाम जाए वो समाज को जोड़ने वाला हो, ना की समाज को तोड़ने वाला। साथ ही मौलाना बरेलवी ने कहा कि आगर सैकड़ों मुसलमानों को धर्मांतरण कराया गया तो कट्टरपंथी विचार धारा रखने वाले मुस्लिम संगठनों और ईसाई मिशनरीस को इससे काफी फायदा पहुंचेगा।

उन्हें कहने का भरपूर मौका मिल जाएगा। इसलिए आपसे (CM योगी) अनुरोध है कि कुंभ मेला में धर्मांतरण कार्यक्रम पर फौरी-तौर पर रोक लगाई जाए। ताकि देश में जो संस्थाएं या व्यक्ति धर्मांतरण का खामोशी से कार्य करते है उनके हौसले पस्त हो। साथ ही मौलाना ने कहा कि हमें उम्मीद है कि शुक्रिया का मौका देंगे।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...