12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यकवासी लखमा से ED 8 घंटे तक पूछे सवाल, दफ्तर से बाहर...

कवासी लखमा से ED 8 घंटे तक पूछे सवाल, दफ्तर से बाहर आते ही पूर्व मंत्री के चेहरे पर दिखी अजीब टेंशन, बेटे ने कही बड़ी बात

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद उन दोनों को छोड़ दिया गया है। पूछताछ के बाद ईडी ने पूर्व मंत्री से बेटे और बहू की संपत्ति का विवरण देने को कहा है।

अधिकारियों के सभी सवालों के जवाब दिए
ईडी दफ्तर के बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों के पूछे सभी सवालों के जवाब दिए। इसके साथ ही ईडी की तरफ से मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट उन्हें सौंप दिए हैं। हालांकि मेरे पूछे गए सवालों का ईडी ने कोई जवाब नहीं दिए। मुझसे जो कागज मांगे गए थे वो मैंने जमा किए हैं। वहां कुछ बाते सभी ने पूछी जिनका मैंने जवाब दिया। मैंने मेरा, मेरी बेटी और पत्नी की संपत्ति की ब्यौरा दे दिया है। अभी बेटे और बहू का देना है।

बेटे बहू की संपत्ति के लिए मांगा समय
कवासी लखमा ने बताया कि मेरे अलावा बेटे और बहू की संपत्ति की डिटेल भी मांगी है। इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कुछ दिनों का समय मांगा है। पूर्व मंत्री ने बताया कि पूछताछ के दौरान किसी भी तरह की बदतमीजी नहीं हुई है। पूछताछ के समय चाय नाश्ते के लिए भी पूछ रहे थे लेकिन कोई परेशानी नहीं हुई।

किसी का नाम लेने का दबाव बनाने की कोशिश
इस बात पर लखमा ने कहा कि अंदर की बातों को सार्वजनिक करना ठीक नहीं है। मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और कानून को मानने वाला व्यक्ति हूं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे परेशान करने के लिए आरोप लगाए हैं।

आदिवासियों के लिए लड़ता रहूंगा
पूर्व मंत्री ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह आरोप सरकार और बीजेपी ने मुझ पर लगाए हैं। मैं इस लड़ाई को अंतिम तक लडूंगा। जब तक जिंदा हूं आदिवासियों के लिए लड़ता रहूंगा। घोटाले को लेकर लखमा ने कहा कि मैं घोटाले को कबूल नहीं कर रहा हूं लेकिन जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि यदि दो नंबर की शराब भेजी गई तो अधिकारियों के गर में क्यों नहीं बन रही थी। तीन शराब कंपनियां है उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन पर जांच करो।

बीजेपी ज्वाइन करने का मिला ऑफर
पूर्व मंत्री ने कहा कि मुझे ऐसा कोई ऑफर नहीं मिला है वे जानते है कि मरेगा और जिएगा कांग्रेस पार्टी में। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पता है कि यह नहीं जुड़ेगा इसलिए मुझे ऑफर नहीं दिया। आपको बता दें कि गुरुवार के दिन ईडी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि रेड के बाद कवासी लखमा के घर में कई सबूत मिले हैं। इसके साथ ही उनके घर में तलाशी के दौरान कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गई है। इनके बारे में माना जा रहा है कि उनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...