10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबैंड-बाजे और डीजे पर जमकर डांस, पिता की शव यात्रा में बेटे...

बैंड-बाजे और डीजे पर जमकर डांस, पिता की शव यात्रा में बेटे का जश्न, खूब उड़ाए नोट

Published on

सुल्तानपुर

अमूमन दिवंगत होने पर निकलने वाली अंतिम यात्रा गमगीन माहौल में निकलती है। वहीं सुल्तानपुर में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां एक बेटे ने अपने पिता की मौत पर श्मशान घाट पर जश्न मनाया। जश्न भी मामूली नहीं ऐसा कि सब देखते रह जाएं। साथियों संग उसे शमशान घाट पर जमकर डांस किया। डीजे बजे और शहर में बैंड बाजे के साथ अंतिम संस्कार का स्वागत अभिनंदन किया गया। अंतिम यात्रा का यह अनोखा अंदाज जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पूरा प्रकरण सुल्तानपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर वार्ड से जुड़ा हुआ है। जहां पर दुर्गापुर मोहल्ले निवासी श्री राम के पिता रामकिशोर मिश्रा का निधन हो गया। 80 वर्ष से अधिक के रामकिशोर के निधन पर उनके बेटे श्री राम ने बाकायदा बैंड बाजे और जश्न के साथ अंतिम संस्कार किया श्मशान घाट हत्या नाला पर अंतिम यात्रा पहुंचते ही साथियों संग बेटा जमकर डांस किया और पैसे बांटा।

इस दौरान डीजे की धुन पर नाचने वालों की संख्या दर्जन भर से अधिक देखी गई पूरे शहर में बैंड बाजा और उनके समर्थक और साथी नृत्य करते रहे। यही नहीं बाजा बजाने वालों के सीर पर फेरी करते हुए नोटों की गड्डी भी लुटाई गई।

13वीं में भी बजा बैंड-बाजा
13वीं यानी अंतिम संस्कार के भोज में भी बैंड बाजा के साथ लोगों को भोजन कराया गया। परिवार और घर वाले भी मुखिया के निधन पर जश्न मानते और नाचते गाते देखे गए। मृतक के बेटे श्री राम ने कहा कि अंतिम विदाई रो गाकर करनी ही नहीं चाहिए। रोने से जाने वाले की आत्मा को तकलीफ होती है। यह भी जीवन का एक उत्सव है और इसी तरह मनाया जाना चाहिए।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...