12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यसुरेश चंद्राकर ने पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए खर्च किए...

सुरेश चंद्राकर ने पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए खर्च किए थे 10 करोड़ रुपये, कई VIP हुए थे शामिल

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुकेश का शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के यहां सैप्टिक टैंक में मिला है। सुरेश चंद्राकर ठेकेदार है। वह अपने लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। सुरेश चंद्राकर पहली बार सुर्खियों में तब आया था जब उसकी शादी हुई थी। नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में उसने उस समय की सबसे महंगी शादी की थी। इसके साथ ही पत्नी की डिमांड को पूरा करने के लिए उसने किराये का हेलीकॉप्टर बुक किया था। बीजेपी का आरोप है कि ठेकेदार कांग्रेस नेता है।

2021 में हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दिसंबर 2021 को एक शादी हुई थी। यह शादी पूरे जिले में सुर्खियों में थी। इस शादी में दूल्हे सुरेश चंद्राकर ने अपनी दुल्हनिया से वादा किया था कि वह उसकी शादी को यादगार बनाएगा। बताया जाता है कि सुरेश और रेणुका की शादी में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। ये उस समय की बीजापुर जिले की सबसे महंगी शादी बताई गई थी। सुरेश ने हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को विदा कराया था।

पत्नी ने की थी डिमांड
हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन को देखने सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सुरेश ने रेणुका से वादा किया था कि उनकी विदाई को यादगार बनाएंगे। रेणुका ने सुरेश चंद्राकर से कहा था कि वह चाहती हैं कि उनकी विदाई यादगार होनी चाहिए। इसके बाद सुरेश ने कहा था कि वह कुछ ऐसा करेंगे जिससे लोग उनकी शादी को याद रखें। इसके लिए उसने हेलीकॉप्टर बुक किया था। इस शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे।

दीपक बैज को दिया था शादी का निमंत्रण
जानकारी के अनुसार, सुरेश चंद्राकर ने अपनी शादी में कई बड़े लोगों को निमंत्रण दिया था। सुरेश ने अपनी शादी का न्योता कांग्रेस नेता और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भी शादी का कार्ड दिया था। दीपक बैज उस समय बस्तर लोकसभा सीट से सांसद थे।

धारदार हथियार से हुई थी हत्या
शुक्रवार को जब पुलिस सुरेश चंद्राकर के बाड़े में पहुंचे तो पाया कि वहां पर एक सेप्टिक टैंक में ताजा-ताजा ढलाई की गई है। इससे पुलिस का शक गहराया। बाद में टैंक को खुलवाया गया तो उससे मुकेश का शव बाहर आया। मुकेश के सीने पर धारदार हथियार से आधा दर्जन वार के निशान मिले हैं। परिजनों ने आरोपियों पर सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप लगाया है। मुकेश ने कुछ दिन पहले ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सड़क निर्माण पर खबर चलाई थी। उससे जुड़े भ्रष्टाचार की खबर उजागर की थी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...