15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यगुजरात में इंस्टाग्राम पर 16 साल के लड़के के प्यार में पड़ी...

गुजरात में इंस्टाग्राम पर 16 साल के लड़के के प्यार में पड़ी 10 साल की बच्ची, उसी ने अपहरण कर किया

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में एक 10 साल की बच्ची का 16 साल के लड़के ने अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद उसने उसके साथ रेप भी किया। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। इंस्टाग्राम में दोनों की दोस्ती हुई और दोनों फोन पर बात करने लगे। जब वो उस लड़के से मिलने के लिए गई तो उसने उसका अपहरण कर लिया। बच्ची के परिवार ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की का अपहरण कर लिया गया है। हालांकि शिकायत करते ही पुलिस की सतर्कता के चलते और टेक्निकल सर्वेलेंस की मदद से जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया।

इंस्टा पर बनाए थे 7 अकाउंट
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को अरावली जिले के धनसुरा तहसील के ग्रामीण इलाके में धनसुरा पुलिस स्टेशन में 10 वर्षीय लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज की गई थी। अपहरण हुई पीड़ित नाबालिग और उसकी नाबालिग बहन अपने मां बाप का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे थे। मोबाइल में दोनों बहनों के कुल 7 इंस्टाग्राम अकाउंट बने थे, जिनमें से 5 अकाउंट बंद हैं और 2 एक्टिव हैं। इन्हीं अकाउंट के जरिए शिकायतकर्ता की छोटी बेटी जिसकी उम्र साढ़े दस साल है, साढ़े सोलह साल के नाबालिग के संपर्क में थी। वो उससे प्रेम करने लगी। एक दिन उसी प्रेमी ने नाबालिग का अपहरण कर लिया।

बच्ची के साथ किया रेप
जांच में सामने आया कि अपहरणकर्ता किशोर ने 10 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार किया है। दोनों को मेडिकल चेकअप के बाद किशोर को मेहसाणा निरीक्षण गृह भेज दिया है। हैरान कर देने वाली इस पूरी घटना को लेकर समाज में काफी चर्चा हो रही है। बच्चों में सोशल मीडिया के इस्तेमाल और उसके खतरनाक परिणाम समाज के लिए एक चेतावनी हैं।

Latest articles

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...