15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : 'कंबल खत्म, आएंगे तो देंगे', ठंड में दिव्यांग की...

उत्तर प्रदेश : ‘कंबल खत्म, आएंगे तो देंगे’, ठंड में दिव्यांग की गुहार, अधिकारी मोबाइल में रहे व्यस्त

Published on

कौशांबी ,

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक नेत्रहीन बुजुर्ग व्यक्ति ठंड से बचने के लिए तहसीलदार से कंबल की गुहार करता रहा. लेकिन अफसर मोबाइल पर व्यस्त रहे और उसकी मदद नहीं की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अफसरों की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं.

दरअसल, यह घटना सिराथू तहसील के समाधान दिवस के दौरान हुई, जहां लवकुश मौर्य नामक नेत्रहीन बुजुर्ग अपने साथी के साथ कंबल की उम्मीद लेकर पहुंचे थे. ठंड से बेहाल लवकुश मौर्य ने तहसीलदार अंनत राम जायसवाल से मदद की गुहार लगाई, लेकिन वे मोबाइल में व्यस्त रहे और टालमटोल करते हुए कहा कंबल खत्म हो गए, आएंगे तो दिलवाएंगे.

वायरल वीडियो में लवकुश मौर्य ने तहसीलदार से कहा, ‘हम अंधे हैं, दोनों आंखें खराब हैं, सौ परसेंट अंधे हैं, हमारे कागज देख लीजिए, हमको कंबल चाहिए साहेब.’ तहसीलदार ने जवाब दिया, ‘तो अभी तक आपको कंबल नहीं मिला?’ लवकुश ने कहा, ‘अभी कहां साहेब, लेने ही नहीं आए. जाड़े के मारे हिम्मत ही न पड़ रही.’ फिर तहसीलदार ने कहा कि 250 कंबल बंट चुके हैं और बाकी नहीं हैं, लेकिन जब कंबल आएंगे तो देंगे, लेकिन इस दौरान लवकुश की परेशानियों की कोई परवाह नहीं की गई.

वीडियो में लवकुश मौर्य बार-बार कंबल की मांग करते हुए कहते हैं, ‘साहेब, हम बहुत परेशान हैं, जाड़े में हमें कंबल चाहिए, हमारी मदद करें.’ लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मोबाइल पर लगे रहे और मामले को टालते रहे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने अफसरों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं और अधिकारियों से जवाब मांगा है.

वहीं, जब इस मामले में तहसीलदार से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था, जिससे उनकी जवाबदेही पर और भी सवाल उठ रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर से सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी और जनता के प्रति उनकी संवेदनहीनता को उजागर किया है.

Latest articles

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...