8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedगोवा से महंगा गुरुग्राम... प्रॉपर्टी की कीमत तीन गुना से ज्यादा, मुंबई...

गोवा से महंगा गुरुग्राम… प्रॉपर्टी की कीमत तीन गुना से ज्यादा, मुंबई और बेंगलुरु भी रह गए पीछे

Published on

नई दिल्ली:

जब भी महंगी प्रॉपर्टी की बात आती है, मुंबई और बेंगलुरु का नाम सामने आने लगता है। लेकिन अब धीरे-धीरे समय बदल रहा है। इस मामले में एनसीआर का प्रमुख शहर गुरुग्राम (गुड़गांव) सबसे आगे निकल गया है। यहां अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत गोवा, मुंबई और बेंगलुरु से भी ज्यादा है। ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टिंग फर्म सैविल्स इंडिया की नई रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत एक साल में गोवा के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा हो गई है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुग्राम में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत में एक साल में 55 फीसदी की तेजी आई है। वहीं उत्तरी गोवा में यह तेजी 16 फीसदी रही। ऐसे में देखा जाए तो एक साल में गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमत गोवा के मुकाबले तीन गुने से ज्यादा रही।

क्या रही दूसरे शहरों की स्थिति?
गुरुग्राम के मुकाबले दूसरे बड़े शहरों में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत में ज्यादा उछाल नहीं आया है। मुंबई में पिछले एक साल में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत में 10 फीसदी की तेजी आई। वहीं बेंगलुरु में मुंबई के मुकाबले ज्यादा तेजी आई है। हालांकि गुरुग्राम के मुकाबले यह आधी भी नहीं हैं। बेंगलुरु में एक साल में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत 25 फीसदी बढ़ी है। नोएडा में भी 16 फीसदी की तेजी आई है।

अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी महंगी क्यों?
रिपोर्ट में कहा गया है कि काफी कंपनियों ने ऐसे प्रोजेक्ट पेश किए हैं जिनमें हाई क्लास फैसिलिटी और क्वालिटी स्पेसिफिकेशंस थे। साथ ही इनके लिए एक साथ पेमेंट न करके धीरे-धीरे पेमेंट का भी ऑप्शन दिया गया। इस वजह से लोगों ने अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी में निवेश करने को तवज्जो दी। बढ़ती मांग के कारण अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत भी बढ़ती गई।

इस मामले में भी गुरुग्राम आगे
सिर्फ अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी ही नहीं, तैयार हो चुके प्रोजेक्ट की कीमत में भी गुरुग्राम आगे रहा। रिपोर्ट के मुताबिक तैयार प्रॉपर्टी की कीमत एक साल में गुरुग्राम में 24 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि इस मामले में एनसीआर का दूसरा बड़ा शहर नोएडा कुछ पीछे रहा। यहां तैयार प्रॉपर्टी की कीमत में 16 फीसदी की तेजी आई।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...