16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'इशारों में बात हो गई है', लालू ऑफर का BJP वाला 'खेला...

‘इशारों में बात हो गई है’, लालू ऑफर का BJP वाला ‘खेला कनेक्शन’, मीसा भारती के दावे में कितनी सच्चाई?

Published on

पटना

प्रगति यात्रा के दौरान गोपालगंज और मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इन लोगों ने कभी महिलाओं के लिए काम किया है। शाम में कोई महिला निकलती थी। एक- दो बार इधर- उधर चले गए। अब हम पुराने दोस्तों के पास हैं। ये लोग कोई काम करता है जी। हमने जीविका दीदी के लिए कितना काम किया। आज भी काम कर रहे हैं। उपरोक्त बयान देकर नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू यादव के उस राजनीतिक ऑफर को झुठला दिया है, जिसमें उन्होंने ऑफर दिया था।

मीसा भारती का अलग बयान
इधर, रविवार को लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने कुछ ऐसा दावा किया कि बिहार की राजनीति में एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। मीसा भारती ने कुछ ऐसा बयान दिया है कि जेडीयू के नेता परेशान हो जाएंगे। मीसा भारती ने बिहार की राजनीति में महाराष्ट्र की एंट्री करा दी है। मीसा भारती ने इशारों में कहा है कि बिहार में बीजेपी किस तरह का खेला कर सकती है। मीसा भारती ने नीतीश- लालू के बीच चल रही ऑफर पॉलिटिक्स पर बोला। उसके बाद जेडीयू के साथ बीजेपी कौन सा खेला करेगी, इस पर भी अपनी बात रखी।

दोनों लोग बात करते हैं- मीसा
मीसा भारती ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए सॉफ्ट कॉर्नर अपनाया है। मीसा भारती ने कहा कि लालू यादव के ऑफर को लेकर मैं कुछ नहीं कहूंगी। वे दोनों इशारों- इशारों में भी बात करते हैं। क्या बात करते हैं। वहीं दोनों बता सकते हैं। मीसा भारती ने तेजस्वी यादव को दो बार उपमुख्यमंत्री बनाने का श्रेय नीतीश कुमार को देते हुए कहा कि उन्होंने तेजस्वी को स्थापित कर दिया। उधर, सम्राट चौधरी पर बोलते हुए कहा कि उन्हें बनाने वाले लालू यादव हैं।

मीसा भारती का बड़ा दावा
मीसा भारती ने नीतीश कुमार और बीजेपी के रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में क्या हुआ, देख लीजिए। नीतीश कुमार की हालत बीजेपी वहीं करना चाहती है। जेडीयू के सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं। इस सवाल पर मीसा ने कहा कि ये उनका मामला है लेकिन बीजेपी क्या करती है, ये सबको पता होना चाहिए। मीसा भारती ने बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी की ओर से ये कहे जाने पर कि चुनाव जीतने के बाद सड़क प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना दूंगा। मीसा ने कहा कि ऐसे बयान देने से बचना चाहिए।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...