16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यअफसर घर्षण की आग में अपनी रोटी सेंक रहे... बीजेपी MLA नंद...

अफसर घर्षण की आग में अपनी रोटी सेंक रहे… बीजेपी MLA नंद किशोर गुर्जर के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चौतरफा घिरती जा रही है। पहले कैबिनेट मंत्री व अपना दल एस नेता आशीष पटेल ने STF और सूचना विभाग पर हमला बोलकर बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब इसी क्रम में लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। बीजेपी विधायक अपने बयान में कह रहे हैं कि आज हम दुखी है, हमारी सरकार में 50 हजार गाय प्रति दिन कट रही है। चारों तरफ लूट मची है। बीजेपी विधायक के इस बयान पर सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जोरदार पलटवार कर दिया है।

सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार में दो राजधानियों के बीच आपस में ही आरोपों की तलवारें खिंचीं हैं। किसी भाजपाई मंत्री के या किसी भाजपाई विधायक के ही कंधे पर बंदूक रखकर कोई भाजपाई ही कहीं दूर से निशाना साध रहा है। अखिलेश ने कहा कि सत्ता की इस रस्साकशी में जनता और सरकारी कामकाज पिस रहा है। अधिकारी इनके घर्षण की आग में अपनी रोटी सेंक रहे हैं।

अखिलेश यादव ने पोस्ट के जरिये आगे बताया कि ये जो लड़ाई है, उसका कारण भ्रष्टाचार की कमाई है, जिस पर सब एकाधिकार जमाना चाहते हैं। अब तो भाजपाई भी कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा। सपा मुखिया ने अपने पोस्ट में बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का वीडियो बयान पोस्ट किया है। अपने बयान में बीजेपी विधायक ने कहा कि गाय काटने की हिम्मत नहीं होती थी, आज हम दुखी है कि हमारी सरकार में प्रति दिन 50 हजार गाय कट रही है। सारी गाय साफ कर दी गई है। इसका मतलब है कि ये अधिकारी पैसा खा रहे हैं। सब लूट मची है, चारों तरफ लूट मची है। मुख्यमंत्री तक सारी बातें पहुंचनी चाहिए।

बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर कह रहे है कि इन सबके मुखिया चीफ सेक्रेटरी हैं। कमिश्नर साहब बार-बार कहते हैं कि चीफ सेक्रेटरी बैठे हुए हैं, ऐसे 300 विधायक घूमते रहते हैं। वो हमारी हत्या करा दें, उनके पास इतनी ताकत है। आज जो बात हम बोल रहे हैं, इसपर हमारी हत्या करा सकते हैं। उसकी तैयारी भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 25 पिस्टम 9mm की खरीदी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा सीपी और चीफ सेक्रेटरी से बैर नहीं है। ना उनसे मिले हैं और ना ही ज्यादा बात करते हैं। हम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। बता दें, बीजेपी विधायक किसी मामले को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन दिन में अपराधियों को पकड़वा देंगे। बीजेपी विधायक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...