16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य25 पिस्टल आई हैं... योगी के दबंग MLA को कौन मारना चाहता...

25 पिस्टल आई हैं… योगी के दबंग MLA को कौन मारना चाहता है? मंत्री आशीष पटेल के बाद अब गुर्जर का ‘अपनों’ पर आरोप

Published on

गाजियाबाद:

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ योगी आदित्यनाथ  की सरकार में मंत्री के बाद अब विधायक ने भी हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। एनडीए के सहयोगी दल अपना दल के नेता और MLC आशीष पटेल योगी सरकार में मंत्री भी हैं। उन्होंने STF पर आरोप लगाया। अब गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी अपनी हत्या की साजिश की बात करते हुए हथियारों के बारे में भी बता दिया।

लोनी के बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक बार फिर अपनी सरकार और पुलिस-प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि यूपी में गाय और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। रोजाना हजारों की संख्या में गोवध हो रहे हैं। बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं।

बीजेपी विधायक ने कहा कि लोगों की गाय काटने की हिम्मत नहीं होती थी, आज हम दुखी हैं कि हमारी सरकार में प्रति दिन 50 हजार गायें कट रही हैं। सारी गायें साफ कर दी गई है। इसका मतलब है कि ये अधिकारी पैसा खा रहे हैं। सब लूट मची है, चारों तरफ लूट मची है। मुख्यमंत्री तक सारी बातें पहुंचनी चाहिए।

‘9mm की 25 पिस्टल खरीदी जा चुकी’
बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आगे कहा कि इन सबके मुखिया चीफ सेक्रेटरी हैं। कमिश्नर साहब बार-बार कहते हैं कि चीफ सेक्रेटरी बैठे हुए हैं, ऐसे 300 विधायक घूमते रहते हैं। वो हमारी हत्या करा दें, उनके पास इतनी ताकत है। आज जो बात हम बोल रहे हैं, इस पर हमारी हत्या करा सकते हैं। उसकी तैयारी भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 9mm की 25 पिस्टल खरीदी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी से बैर नहीं है। ना उनसे मिले हैं और ना ही ज्यादा बात करते हैं। हम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। बता दें, बीजेपी विधायक किसी मामले को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे।

आशीष पटेल ने भी लगाया था आरोप
इससे पहले आशीष पटेल ने खुद पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप पर स्पेशल टास्क फोर्स पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि मेरा नाम आशीष पटेल है। आप लोगों के पैर में गोली मारा करते हैं, यदि आपमें ताकत है तो मैं आपको मेरे सीने पर गोली मारने की चुनौती देता हूं।”हालांकि मंत्री ने एसटीएफ पर अपने हमले के संदर्भ का खुलासा नहीं किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने आशीष पटेल को अनावश्यक बयानबाजी से परहेज करने के लिए कहा है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...