16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यनागपुर में बर्ड फ्लू से 3 बाघों और तेंदुए की मौत के...

नागपुर में बर्ड फ्लू से 3 बाघों और तेंदुए की मौत के बाद रेड अलर्ट, भारत में पहला ऐसा मामला

Published on

नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर में इन दिनों हड़कंप मचा है। गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में अत्यधिक रोगजनक एवियन फ्लू H5N1 वायरस के संक्रमण से तीन बाघ और एक वयस्क तेंदुए की मौत हो गई। यह पहला मामला है जब देश में इस वायरस ने विशेष रूप से कैद में रहने वाले वन्यजीवों को इतनी बड़ी संख्या में प्रभावित किया है। महाराष्ट्र के चिड़ियाघरों, बचाव और पारगमन केंद्रों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानवरों की पिछले सप्ताह मृत्यु हो गई थी। उनके नमूने ICAR-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजे गए थे। हायर सेंटर में जांच के बाद मारे गए जानवरों में H5N1 वायरस की पुष्टि हुई है। गोरेवाड़ा परियोजना के प्रभागीय प्रबंधक एसएस भागवत ने बताया कि इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिसंबर में लाए गए थे जानवर
एसएस भागवत ने कहा कि दिसंबर में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के बाद इन जानवरों को चंद्रपुर से केंद्र में स्थानांतरित किया गया था। उनमें एक सप्ताह के भीतर एवियन फ्लू वायरस के लक्षण दिखने लगे।

बाड़ों को किया गया सैनिटाइज
अधिकारियों ने बताया किरोकथाम प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। शेर, तेंदुए और बाघ जैसे बड़ी बिल्लियों को रखने वाले बाड़ों को सैनिटाइज किया गया है। आग बुझाने वाले यंत्रों से बड़े पैमाने में छिड़काव किया गया है।

सारे बाघों और तेंदुओं की जांच
भागवत ने कहा कि अतिरिक्त 26 तेंदुओं और 12 बाघों की जांच की गई और उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया। उन्होंने कहा, ‘यह आगंतुकों के लिए बंद सुविधा है। कर्मचारियों और देखभाल करने वालों की स्क्रीनिंग की गई है और चिंता की कोई बात नहीं है। पशुपालक पीपीई किट का उपयोग कर रहे हैं।’

पक्षियों पर सबसे ज्यादा करता है असर
मनुष्यों में जूनोटिक बीमारी के क्रॉस-संक्रमण के मामले कम ही देखने को मिलते हैं। वन्यजीव अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र, गोरेवाड़ा ने कहा कि एवियन इन्फ्लूएंजा मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है। हालांकि कुछ मामलों में H5N1 और H5N8 संक्रमित पक्षियों या उनके दूषित वातावरण के संपर्क के माध्यम से बड़ी बिल्लियों (बाघ, तेंदुए) और अन्य सहित स्तनधारियों को संक्रमित करने की क्षमता होती है।

सेंटर ने कहा कि जंगली मांसाहारियों में एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप को संक्रमित शिकार या कच्चे मांस के सेवन से जोड़ा गया है। केंद्र के पशुपालन और डेयरी विभाग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को बीमारी के आगे प्रसार को रोकने के लिए जैव सुरक्षा उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...