16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यUP : पीएम आवास योजना में गजब घोटाला, मौके पर नहीं महज...

UP : पीएम आवास योजना में गजब घोटाला, मौके पर नहीं महज कागजों में ही बन गया मकान, अफसरों का कारनामा

Published on

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पीएम आवास योजना में सिस्टम की लापरवाही से एक शख्स अफसरों और मंत्रियों की चौखट नापने को मजबूर हैं। अधिकारियों की अंधेरगर्दी भी देखिए कि पीएम आवास की सौगात मिलने के बाद उसका आवास भी कागजों में बन गया, लेकिन मौके पर आज भी गरीब का आवास नहीं बन पाया है। पीएम आवास योजना की मिलने वाली दूसरी किश्त की धनराशि भी दूसरे के खाते में डालकर बड़ा गड़बड़झाला किया जिसे लेकर पीडि़त इधर उधर परेशान घूम रहा है।

पीएम आवास योजना का अंधेरगर्दी का खेल हमीरपुर जिले के मौैदहा ब्लाक क्षेत्र के चकदहा गांव में खेला गया है जिसमें एकगरीब शख्स पिछले पांच सालों से अधिकारियों के यहां फरियाद कर रहा है। बावजूद उसकी शिकायत का समाधान आज तकनहीं किया जा सका। चकदहा गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र रामचरन सरकारी सिस्टम में बैठे जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही से दर-दर भटकने को मजबूर है। इसने वर्ष 2018-19 में पीएम आवास योजना के तहत आवेदन किया था।

आवेदन के बाद अधिकारियों ने स्थलीय जांच कराई थी। जांच और सत्यापन के बाद उसे पीएम आवास योजना के लिए पात्र माना गया। पीएम आवास योजना से उसका आवास बनने की उम्मीद साकार होते हुए पूरे परिवार में खुशी छा गई थी लेकिन कुछ ही साल बाद यह खुशी उसे आज भी रुला रही है। उसने क्षेत्रीय अधिकारियों से लेकर जिला मुख्यालय तक अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार कई बार लगा चुका है लेकिन उसकी समस्या का का समाधान आज तक नहीं हो सका।

सिस्टम में बैठे अफसरों ने कागजों में बना डाला पीएम आवास
मौदहा क्षेत्र के चकदहा गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि छह साल पहले पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया गया था। पहली किश्त की धनराशि भी मिल गई थी लेकिन दूसरी किश्त की रकम आज तक नहीं दी गई। उसने बताया कि आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगने पर पीएम आवास में घोटाले का खुलासा हुआ है।

बताया कि मौदहा के तत्कालीन बीडीओ ने डीएम को लेटर लिखकर उसके आवास की दूसरी किश्त की धनराशि किसी और के खाते में जाने की बात कही थी लेकिन जिस खाते में धनराशि गई है उससे रिकवरी आज तक नहीं कराई गई है। हैरत की बात तो यह है कि इस गरीब का आवास कागजों में पूर्ण भी दिखा दिया गया है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...