16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeभेल न्यूज़आगा क्लब द्वारा पोते की पाती पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता संपन्न

आगा क्लब द्वारा पोते की पाती पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता संपन्न

Published on

भेल भोपाल।

आगा क्लब बीएचईएल भोपाल द्वारा पोते की पाती, चिट्ठी आई है एक अनूठी प्रतियोगिता का आयोजन क्लब ग्राउंड पर किया गया। इसमें कक्षा 4 से कक्षा 10 तक कुल 35 बच्चों ने प्रतिभागिता की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य चिट्ठी लिखकर अपने दादा दादी या नाना नानी तक अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करना था। बच्चों ने बहुत सुंदर शब्दों में दिल को छूने वाले भाव पोस्टकार्ड में लिखे। बाद में इन्हें निर्णायक मंडल के द्वारा जांचकर बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गया।

जिसमें प्रथम पुरस्कार मो. उस्मान, द्वितीय अमित रंजन साहू, तृतीय पुरस्कार आरुष स्वर्णकार, सांत्वना पुरस्कार क्रमशः आराध्या श्रीवास्तव, समृद्धि पीहू, प्रकृति चौरे को प्रदान किए गए अन्य सभी बच्चों को प्रतिभागिता पुरस्कार के साथ सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि जीपी बघेल महाप्रबंधक(गुणता) बीएचईएल भोपाल और विशिष्ट अतिथि देवमुनि शर्मा (पोस्ट मास्टर पिपलानी) के द्वारा किया गया।

जीपी बघेल ने कहा कि कुछ ऐसा हो कि दादा दादी को पत्र लेखन की आवश्यकता ही न हो, होना यह चाहिए कि दादा दादी एक ही घर में रहे। देवमुनि शर्मा(पोस्टमास्टर पिपलानी) द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई और पोस्ट ऑफिस विजिट करने का निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर क्लब के पूर्व महासचिव विमल साहू, संजय श्रीवास, निर्मल बोवाड़े, मनोज बुद्धिराजा, मनोज गायकवाड़, महासचिव वेदप्रकाश शर्मा, विनय सविता, प्रवीण कुशवाहा, राजेश बर्मन और समस्त अभिभावक उपस्थित थे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल की हैवू-बीएमएस यूनियन के नाम पर काटी जा रही हैं रसीदें, कोषाध्यक्ष ने जारी की चेतावनी

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल की प्रमुख श्रमिक यूनियन 'हेवू-भारतीय मजदूर संघ'...

बीएचईएल कारखाने में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित, 23 मई तक का समय

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था को और...

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...