16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यगुजरात में अब पकड़ा गया फर्जी सीएमओ अधिकारी... मुख्यमंत्री कार्यालय में पोस्टिंग...

गुजरात में अब पकड़ा गया फर्जी सीएमओ अधिकारी… मुख्यमंत्री कार्यालय में पोस्टिंग का करता था दावा

Published on

अहमदाबाद,

पिछले एक साल में गुजरात में फर्जी सरकारी दफ्तर, फर्जी जज, फर्जी टोल बूथ, फर्जी पुलिस, फर्जी सेना अधिकारी, फर्जी शिक्षक, फर्जी डॉक्टर, फर्जी पीएमओ अधिकारी पकड़े जाने के बाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी सीएमओ अधिकारी पकडा गया है. यह फर्जी अधिकारी खुद को 20 साल से मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत होने का झूठ फैलाकर लोगों को ठग रहा था.

बारडोली के रहने वाले नितेश चौधरी का भांडा तब फूटा जब उसने नवसारी के डिप्टी कलेक्टर को फोन करके अपनी पहचान गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी के तौर पर दी और 40 लाख रुपये के बदले में काम करने का आदेश दिया. इसके बाद डिप्टी कलेक्टर को शक हुआ और उन्होंने जांच की तो ऐसा कोई अधिकारी न होने की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने पुलिस शिकायत दर्ज कराई. नवसारी ग्राम्य पुलिस ने नितेश चौधरी को पकड़ कर कानूनी कारवाई की है.

पुलिस ने बताया कि फर्जी सीएमओ अधिकारी नितेश चौधरी सूरत जिले के बारडोली तालुक के मढ़ी गांव का रहने वाला है. उसने खुद को सीएमओ का अधिकारी बताया और 23-10-2024 से 02-01-2025 तक नवसारी के डिप्टी कलेक्टर से फोन पर बातचीत की. उसने अधिकारी को जमीन पर कब्जे के एक केस के बारे में जानकारी दी और कहा कि इस मामले में 40 लाख देकर मांडवाली की गई है. इसी की जानकारी उसने मांगी. इसके बाद कलेक्टर को शक हुआ और उन्होंने जांच की और पाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में ऐसा कोई अधिकारी नहीं है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...