16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण 10 वाहन आपस में टकराए,...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण 10 वाहन आपस में टकराए, एक मौत और कई घायल

Published on

अलवर,

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण गुरुग्राम से अलवर जाने वाली उमरी गांव की सीमा में शनिवार को करीब 10 वाहन आपस में टकरा गए. इसके बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई. वाहन चालक अपने वाहनों से उतरकर भागने लगे. घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए गए हैं. वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, नूंह क्षेत्र के उमरी गांव के पास एक बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसके बाद एक के बाद एक कई वाहन कम दृश्यता के कारण आपस में टकरा गए. हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए. इस दौरान हुए हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसमें कोटपूतली निवासी सुभाष (26)की मौत हो गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है. पुलिस ने यह भी बताया कि पांच अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

वहीं, एक्सप्रेसवे प्रशासन की ओर से वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के अधिकारियों ने बताया कि नूंह क्षेत्र के उमरी गांव के पास एक बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसके बाद एक के बाद एक 10 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए. हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे प्रशासन ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक दिया और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी.

एक के बाद एक टकराए वाहनों में कई लोग घायल हो गए. लेकिन सभी को मामूली चोटें आई हैं. क्योंकि घने कोहरे के कारण वाहनों की गति काफी कम थी. एक के बाद एक वाहनों की भिड़ंत के कारण चालक अपने वाहन छोड़कर भागते नजर आए. हादसे के बाद मौके पर पहुंची एनएचएआई की बचाव टीम ने क्रेन की मदद से सभी वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाया और उसके बाद यातायात सामान्य हो सका. इस पूरी प्रक्रिया में पूरा दिन लग गया.

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, गुरुग्राम और अलवर क्षेत्र में घना कोहरा है. कोहरे में दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में जगह-जगह डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं. इन पर वाहन चालकों को लगातार कोहरे के दौरान सावधानी बरतने, कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने और यात्रा के दौरान आगे मौसम के अपडेट के बारे में जानकारी दी जा रही है. साथ ही टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी लगातार वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगा रहे हैं. सभी फ्लाईओवर, बिजली के खंभों और अन्य जगहों पर रिफ्लेक्टर बोर्ड लगाने का काम भी चल रहा है. ताकि वाहन चालक सावधानी बरतें.

वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी
एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीके कौशिक ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी पर कहा कि यात्रा के दौरान वाहन को बीच में पार्क न करें. वाहन को ओवरटेक न करें. तेज गति से वाहन न चलाएं. वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें. क्षमता से अधिक समय तक वाहन न चलाएं. वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें. वाहन पर रेडियम स्टीकर लगाएं. कोहरे में आगे चल रहे वाहनों से अपने वाहन की दूरी बनाए रखें. वाहन की हेडलाइट हाई बीम पर न रखें. वाहन में फॉग लाइट लगवाएं. जहां तक ​​संभव हो कोहरे के दौरान सड़कों पर न निकलें.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...