16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान', पत्रकार की हत्या पर CM...

मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान’, पत्रकार की हत्या पर CM का कांग्रेस पर तंज, नक्सली मुठभेड़ को लेकर क्या कहा?

Published on

रायपुरः

छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुई पत्रकार मुकेश चंद्रकार की निर्मम हत्या ने लोगों के साथ मीडिया जगत में दहशत भर दी है। वहीं इस वारदात में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का नाम सामने आने पर प्रदेश मुखिया ने बड़ा निशाना साधा है। न्यूज एजेंसी से वार्ता के दौरान सीएम ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान ने नफरत बेचने के आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या को जघन्य घटना बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान
छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार के सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बेचा जा रहा है। पिछले दिनों में जितनी भी वारदात हुई हैं, चाहें वो बलौदाबाजार या सूरजपुर में हों, हर जगह कांग्रेस का कोई ना कोई व्यक्ति शामिल है। पत्रकार की हत्या में जो ठेकेदार है। वो कांग्रेस का कार्यकर्ता है।

इससे पहले भी दिया था तीखा बयान
इसके पहले भी सीएम साय ने पत्रकार की हत्या मामले में तीखा बयान दिया था। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गंभीरता को समझते हुए सीएम ने आईपीएस मयंक गुर्जर की लीडरशिप में 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। यह टीम साइंटिफिक और टेक्निकल सबूत के आधार पर जांच कर रही है। अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी ठेकेदार के बैंक अकाउंट को सील किया गया है। ठेकेदार के अवैध कब्जे को भी हटाया गया है।

नक्सलियों से मुठभेड़ पर जवानों को किया सैल्यूट
इस घटना के साथ रविवार की सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ की घटना में भी सीएम का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ पर कहा कि हमारे जवान बड़ी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हुए हैं। हम अपने जवानों को सैल्यूट करते हैं। हालांकि, इस मुठभेड़ में हमारा एक जवान भी शहीद हुआ है। उनके प्रति संवेदना है। भगवान से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर सुरक्षाबलों ने 4 जनवरी की शाम नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। इस दौरान शाम से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। वहीं, जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक हवलदार सन्नू कारम भी शहीद हो गए। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में चार वर्दीधारी नक्सलियों के शव, एके 47 और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...