11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedभारतीयों ने दाल खाना कर दिया है कम, बता रहे हैं आंकड़े,...

भारतीयों ने दाल खाना कर दिया है कम, बता रहे हैं आंकड़े, आखिर वजह क्‍या है?

Published on

नई दिल्‍ली:

भारतीय परिवारों ने पिछले 12 साल में अपने खर्च करने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक रिपोर्ट से इसका पता लगता है। रिपोर्ट के मुताबिक, लोग अब खाने-पीने से ज्‍यादा दूसरी चीजों पर पैसा खर्च कर रहे हैं। यह बदलाव ग्रामीण और शहरी, दोनों इलाकों में देखा गया है। आर्थिक विकास, सरकारी नीतियों और लाइफस्‍टाइल में बदलाव की वजह से लोगों की पसंद बदल रही है। इस रिपोर्ट में अनाज और दालों की खपत में 5% से ज्‍यादा की कमी का भी जिक्र है।

एसबीआई की रिपोर्ट बताती है कि लोगों ने खाने-पीने की चीजों के बजाय दूसरी चीजों पर ज्‍यादा खर्च करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘उपभोग व्यवहार फूड से नॉन-फूड आइटम्‍स में शिफ्ट हो गया है… पिछले 12 सालों के दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ता वरीयता में बदलाव देखना दिलचस्प है।’

अनाज और दाल की खपत में ग‍िरावट
रिपोर्ट यह भी कहती है, ‘ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ‘अनाज और दालों’ की खपत में उल्लेखनीय गिरावट (5 फीसदी से ज्‍यादा)।’ यह बदलाव देश के आर्थिक विकास, सरकारी नीतियों और लोगों की जीवनशैली में बदलाव को दर्शाता है। ग्रामीण इलाकों में खाने पर होने वाला खर्च 2011-12 में 52.9% था, जो 2023-24 में घटकर 47.04% रह गया। यह 5.86% की कमी है। शहरी इलाकों में भी खाने पर खर्च कम हुआ है। यह 42.62% से घटकर 39.68% रह गया है। यानी 2.94% की कमी।

नॉन-फूड आइटम्‍स पर बढ़ा है खर्च
दूसरी तरफ, नॉन-फूड आइटम्‍स पर खर्च बढ़ा है। ग्रामीण इलाकों में यह 47.1% से बढ़कर 52.96% हो गया। यानी 5.86% की बढ़ोतरी। शहरी इलाकों में भी यह 57.38% से बढ़कर 60.32% हो गया, जो 2.94% की बढ़ोतरी है।

स्वच्छ भारत अभियान और साफ-सफाई के प्रति बढ़ती जागरूकता की वजह से टॉयलेटरीज पर खर्च बढ़ा है। दिलचस्प बात यह है कि जीएसटी दरों में कमी की वजह से टैक्स और सेस पर खर्च कम हुआ है। कपड़ों और जूतों पर खर्च भी कम हुआ है। इसकी वजह पुराने टैक्स सिस्टम के मुकाबले जीएसटी की कम दरें हैं।

खाने-पीने से हटकर दूसरी चीजों पर ज्‍यादा खर्च करने का चलन भारत के बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को दर्शाता है। बढ़ती आमदनी, बेहतर जीवन स्तर और साफ-सफाई को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं ने लोगों की जरूरतों को बदल दिया है। खासकर ग्रामीण इलाकों में। यह बदलाव भारत के उपभोग व्यवहार के गतिशील स्वरूप और वैश्विक रुझानों के साथ इसकी समानता को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि कैसे लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से अपने खर्च को बदल रहे हैं। यह बदलाव आने वाले समय में बाजार और अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...