16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यप्रियंका गांधी के गाल जैसी सड़कें.. रमेश बिधूड़ी के बयान पर सियासी...

प्रियंका गांधी के गाल जैसी सड़कें.. रमेश बिधूड़ी के बयान पर सियासी घमासान, अजय राय बोले- BJP का यही चरित्र

Published on

लखनऊ

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां जोरों है। सियासी दलों के नेता एक-दूसरे पर तीखे प्रहार कर रह हैं। इसी बीच बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने एक विवादित बयान दे दिया है। जिसके बाद कांग्रेस समेत बीजेपी विरोधी दलों ने बीजेपी नेता पर जोरदार पलटवार कर दिया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के द्वारा दिये गए बयान पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी हमला बोला है। अजय राय ने कहा कि रमेश बिधूड़ी का बयान उनके मानसिक दिवालियेपन की निशानी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान से BJP का सही चाल चरित्र और चेहरा दर्शाता है।

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी के लिए दिए गए अमर्यादित बयान की भर्त्सना करते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इनका बयान इनके मानसिक दिवालियेपन और कुंठित मानसिकता का परिणाम है। असल में हम तो कब से यही कह रहे है की यही भाजपा का वास्तविक चाल चरित्र और चेहरा है।

अजय राय ने कहा कि ये अपमान सिर्फ प्रियंका गांधी का नहीं है बल्कि हर उस महिला का है, जो अपना जीवन लगा कर समाज के लिए काम कर रहीं हैं। समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रमेश बिधूड़ी के इस घटिया बयान पर पूरा देश स्तब्ध है और इसकी घोर भर्त्सना करता है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम यह मांग करते हैं कि बीजेपी अपने इस निर्लज और स्तरहीन नेता के खिलाफ तुरंत सख्त से सख्त कार्यवाही करे। बता दें, रमेश बिधूड़ी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं। वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। अब इस बयान पर विवाद बढ़ गया है।

हालांकि विवाद बढ़ता देख बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है। अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...