5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलहारकर जीतने वाले को बुमराह कहते हैं... AUS में सदियों याद रखा...

हारकर जीतने वाले को बुमराह कहते हैं… AUS में सदियों याद रखा जाएगा सुपर स्टार जसप्रीत का नाम

Published on

सिडनी:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैच में 32 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। पोंटिंग ने बुमराह की प्रशंसा करते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने मेजबान टीम के टॉप ऑर्डर को अलग-अलग समय पर कमजोर साबित किया। बुमराह ने सीरीज में सर्वाधिक विकेट लिए, लेकिन इसके बावजूद भारत इस श्रृंखला में 1–3 से हार गया। बुमराह को हालांकि श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

बुमराह ऑस्ट्रेलिया में 64 विकेट ले चुके हैं जो भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम पर था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 51 विकेट लिए थे। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज पोंटिंग का मानना है कि बुमराह का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आए किसी गेंदबाज का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

आईसीसी वेबसाइट के अनुसार पोंटिंग ने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं कि मैंने जितनी भी श्रृंखलाएं देखी हैं उनमें से यह श्रृंखला तेज गेंदबाजी के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है। निश्चित तौर पर पूरी श्रृंखला में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल थी, लेकिन जब आपने उन्हें (बुमराह) किसी अन्य की तुलना में गेंदबाजी करते हुए देखा, तो उन्होंने बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल बना दिया था।’

उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम में अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्होंने (बुमराह) अलग-अलग समय पर उन्हें कमजोर साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।’ बुमराह चोटिल होने के कारण पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच छह विकेट से जीता।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...