16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'लालू प्रसाद यादव अपने आप में एक जीव-जंतु हैं...', ललन सिंह ने...

‘लालू प्रसाद यादव अपने आप में एक जीव-जंतु हैं…’, ललन सिंह ने RJD सुप्रीमो को ये क्या कह दिया

Published on

पटना

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जीव-जंतु कहकर संबोधित किया है। सोमवार को न्यूज एजेंसी से बातचीत में ललन सिंह ने कहा, ‘लालू यादव को आप लोग नहीं जानते हैं, लालू प्रसाद यादव अपने आप में एक जीव-जंतु हैं। क्या बोलेंगे, क्या कहेंगे क्या करेंगे, उनका ना छोर है, ना ठिकाना है। वह ऐसे ही बोलते रहते हैं।’

ललन सिंह ने आगे कहा कि लालू यादव का मसखरा करना, मजाकिया लहजे में देश की समस्याओं की गंभीरता को उड़ाना, यह उनके हल्केपन का प्रमाण है। उनकी यह आदत आज से नहीं है। 1990 में जब वह बिहार के मुख्यमंत्री बने तब से आज तक वह यही काम कर रहे हैं। वह मसखरा करते हैं। उनके मसखरे को उसी रूप में देखा जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने सीएम नीतीश कुमार के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा है कि महागठबंधन या आरजेडी के साथ जाना उनका मिस्टेक था। ललन सिंह ने कहा कि मिस्टेक तो था ही, उन्होंने (आरजेडी) ने बिहार को बर्बादी के कगार पर पहुंचाया। 1990 से 2005 तक पति और पत्नी दोनों ने बिहार में राज किया। बिहार में कुछ नहीं था। बिहार में ना रोड थी, ना बिजली थी, ना कानून व्यवस्था था। बिहार के लोग बदहाल थे। बाहर के राज्यों में जब बिहार के लोग खुद को बिहारी बताते थे तब उन्हें घृणा की नजर से देखा जाता था। पति-पत्नी ने बिहार की ये हालत बनाकर रखा था। नीतीश कुमार ने 2005 से अगले 20 साल में नया बिहार बनाया है।

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार एक बार फिर से उनके साथ आते हैं तो वह उन्हें माफ कर देंगे। इसके बाद नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वह एनडीए अलग नहीं होंगे। लालू के इस बयान पर लगातार राजनीतिक बयानबाजी हो रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...