16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकौशांबी के नेत्रहीन बुजुर्ग को मिल गया कंबल, तहसीलदार का नहीं पसीजा...

कौशांबी के नेत्रहीन बुजुर्ग को मिल गया कंबल, तहसीलदार का नहीं पसीजा था दिल, पूरा मामला समझिए

Published on

कौशांबी

‘मौर्या हैं साहेब, हम अंधे हैं, दोनों आंखें खराब हैं, सौ परसेंट अंधे हैं, हमारे कागज देख लीजिए.. हमको कंबल चाहिए साहेब..’ ये शब्‍द हैं बुजुर्ग नेत्रहीन लवकुश मौर्या की जो सिराथू तहसील के समाधान दिवस पर पहुंचे थे। वह यहां तहसीलदार अनंत राम अग्रवाल से हाथ जोड़कर एक कंबल देने की गुहार लगा रहे थे। तहसीलदार ने कहा कंबल ना होने की बात कही। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आ गया। अब लेखपाल के माध्‍यम से बुजुर्ग को कंबल पहुंचा दिया गया है।

बुजुर्ग लवकुश मौर्य ने बताया कि वह तहसील में कंबल मांगने के लिए गए थे। अधिकारी ने कंबल नहीं होने की बात कही थी। वह काफी देर तक हाथ जोड़े खड़े रहे, लेकिन कंबल नहीं मिला। अब लेखपाल ने उनके घर आकर दो कंबल दिए हैं। दूसरी ओर, तहसीलदार अनंतराम अग्रवाल का कहना है कि जिस समय लवकुश मौर्य कंबल मांगने आए थे, कंबल खत्‍म हो गए थे। जैसे ही कंबल का स्‍टॉक आया, लेखपाल के माध्‍यम से उनको कंबल पहुंचा दिया गया है।

सरकारी कर्मचारियों को कोस रहे लोग
इससे पहले लवकुश मौर्य का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसे शेयर कर लोग सरकारी कर्मचारियों को कोसते दिख रहे हैं। इस वीडियो में लवकुश मौर्य कह रहे हैं कि ठंड के कारण वह पहले कंबल लेने आने की हिम्‍मत नहीं जुटा पाए थे। एक आदमी ने उनको कोट और स्‍वेटर दिया, जिसे वे पहनते हैं। मौर्य बार-बार कहते रहे कि ठंड की वजह से वह बहुत परेशान हैं, लेकिन तहसीलदार साहब कंबल आने की बात कहते रहे।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...