11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedऔंधे मुंह गिरे सोना और चांदी, क्या चीन के नए वायरस का...

औंधे मुंह गिरे सोना और चांदी, क्या चीन के नए वायरस का पड़ा असर? जानें कितनी गिर गई कीमत

Published on

नई दिल्ली

चीन के वायरस (HMPV) का असर सोमवार को भारत में भी देखने को मिला। सरकार ने भारत में भी HMPV वायरस के दो केस की पुष्टि की है। इसके बाद सोमवार को शेयर मार्केट समेत सोना और चांदी धराशायी हो गई। सोमवार सुबह जहां शेयर मार्केट और सोना-चांदी हरे निशान पर खुले, वहीं दोपहर 12 बजते-बजते इनमें बड़ी गिरावट आ गई। MCX पर सोने की कीमत 300 रुपये ज्यादा और चांदी की कीमत 600 रुपये से ज्यादा तक गिर गई।

कहां आ गई सोने की कीमत?
सोमवार को सोना MCX पर 77317 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। शुरुआत में इसमें तेजी आई और यह 77352 रुपये पर पहुंच गया। लेकिन कुछ ही देर बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। तीन घंटे बाद यह 317 रुपये की गिरावट के साथ 77000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।हालांकि कुछ समय बाद इसमें थोड़ी तेजी देखने को मिली। लेकिन स्थिति बहुत नहीं सुधरी। दोपहर 12:30 बजे यह 296 रुपये की गिरावट के साथ 77021 रुपये पर था।

कितना गिर गया चांदी का रेट?
सोमवार को चांदी में भी शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी सोमवार सुबह 105 रुपये की तेजी के साथ 89326 रुपये प्रति किलो पर खुली थी। लेकिन कुछ ही देर बाद इसमें बड़ी गिरावट आ गई। यह 623 रुपये की गिरावट के साथ 88737 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी।कुछ देर बाद चांदी में थोड़ी तेजी आई। लेकिन इसकी भी स्थिति में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ। दोपहर 12:30 बजे चांदी का भाव 141रुपये की गिरावट के साथ 89080 रुपये प्रति किलो पर था।

आगे कैसी रहेगी स्थिति?
जानकारों के मुताबिक सोना-चांदी की कीमत में वैसी गिरावट आने की आशंका कम है जैसी कोरोना वायरस के समय आई थी। चूंकि चीन का नया वायरस भारत में दस्तक दे चुका है, ऐसे में इसमें कुछ समय में लिए गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन यह गिरावट लंबे समय तक नहीं रहेगी।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...