16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यउन्‍नाव में नाबालिग ननद को भाभी से हुआ प्‍यार, शादी करना चाहते...

उन्‍नाव में नाबालिग ननद को भाभी से हुआ प्‍यार, शादी करना चाहते हैं दोनों, घरवालों पर मारपीट और जहर पिलाने का आरोप

Published on

उन्‍नाव:

यूपी के उन्‍नाव जिले में रिश्ते में भाभी और ननद लगने वाली एक नाबालिग युवती और शादीशुदा महिला के प्यार करने का एक मामला सामने आया है। युवती की अपनी रिश्‍ते की इस भाभी से दोस्ती है और वह उससे शादी करना चाहती है। लेकिन महिला के परिजन शादी नहीं होने देना चाहते हैं। युवती का आरोप है कि इसके लिए महिला के परिजनों ने महिला के साथ मारपीट की है और उसे भी मारा पीटा, साथ ही जहर भी दिया।

पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, पीड़िता के परिजनों की तरफ से अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में युवती का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना बांगरमऊ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की उसके गांव की रहने वाली एक शादीशुदा महिला से दोस्ती है। दोनों का आपस में ननद और भाभी का रिश्ता है। युवती का महिला के घर आना-जाना है और अब वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। अब इस शादी में महिला के परिजन बाधा बन रहे हैं।

युवती का कहना है कि बांगरमऊ की रहने वाली एक महिला की उसके गांव में ससुराल है। और हमारी पांच महीना से विवाहिता से दोस्ती है और वह उससे शादी करना चाहती है। लेकिन विवाहिता युवती के परिजन इस संबंध से नाराज़ है । युवती का कहना है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने यहां आई थी, तभी विवाहिता के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसे जबरन जहर पिला दिया और मारपीट की है। युवती का कहना है कि विवाहिता की भी उसके मायके के लोग पिटाई कर रहे हैं।

पिता ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
युवती के पिता उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। पिता का कहना है कि सूचना मिलने पर हम यहां आए और लड़की को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं। इलाज के बाद लड़की के परिजन उसे अपने साथ घर लेकर चले गए हैं।

इस मामले में सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। युवती नाबालिग है और उसने जहर देने का आरोप लगाया है। अगर नाबालिग लड़की के परिजनों की तरफ से तहरीर दी जाएगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दो युवतियों के बीच प्रेम प्रसंग का यह अनोखा मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...