16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकालका मेल के एसी कोच की शॉकर स्प्रिंग टूटी, समय से पता...

कालका मेल के एसी कोच की शॉकर स्प्रिंग टूटी, समय से पता चला तो टल गया बड़ा रेल हादसा

Published on

चंदौली:

एशिया के सबसे बड़े जंक्शनों में शुमार पंड‍ित दीन दयाल उपाध्‍याय जंक्शन के स्टेशन पर आज सुबह 12311 दिल्ली-हावड़ा कालका मेल पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के बाद पता चला कि एसी कोच (बी-1) की शॉकर स्प्रिंग टूटी हुई है। उक्त सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी तथा कर्मचारियों ने कोच में मौजूद पैसेंजरों को बाहर निकाला। बाद में उक्त कोच को बदलकर दूसरा कोच जोड़ा गया। जिसके बाद, यात्रियों को उस कोच में बिठा कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस तरह रेल कर्मियों की सतर्कता के कारण आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

एसी कोच की शॉकर स्प्रिंग टूटी
सोमवार की सुबह करीब 9:22 पर, 12311 दिल्ली-हावड़ा कालका मेल, डीडीयू स्टेशन पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद तकनीकी रेल कर्मियों ने रूटीन जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी टीम को पता चला कि ट्रेन के एसी कोच (बी-1) की शॉकर स्प्रिंग टूटी हुई है।

रेल कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचें स्टेशन मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। यात्रियों को कोच से नीचे उतारा गया। जिसके बाद तकनीकी खराबी ठीक करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

यात्रियों ने आवाज को किया इग्नोर
स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि देर रात, बी-1 कोच से उनको कुछ घिसने का आवाजें मिल रहा था। उक्त आवाज़ कभी-कभी रुक जाती थी। शुरू में उन्‍होंने इस आवाज को इग्नोर किया और किसी को कुछ सूचना नही दी। सुबह, डीडीयू स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्हें शॉकर स्प्रिंग टूटने की जानकारी हुई।

बदला गया एसी कोच
घटना के बाबत जानकारी देते हुए डीडीयू स्टेशन मैनेजर ने बताया कि ट्रेन 9:22 पर स्टेशन पर पहुंची थी। करीब 9:35 पर तकनीकी जांच टीम द्वारा बताया गया कि बी-1 कोच के शॉकर स्प्रिंग टूटी हुई है। उसे ठीक करने का प्रयास किया गया। उक्त खराबी ठीक न होने की दशा में पूरे कोच को ही बदल दिया गया। तथा यात्रियों को कोच में बिठा कर ट्रेन को सकुशल आगे के लिए रवाना किया गया।

सतर्कता के कारण टला हादसा
इस तरह रेल कर्मियों की मुस्तैदी और सतर्कता के कारण आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया। उक्त ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने रेलकर्मियों के इस त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई की सराहना की। इस दौरान रेल अधिकारियों ने यात्रियों से अपील किया की- यात्रा के दौरान किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत दें। साथ ही, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से अपने कोच और सीट के आसपास सतर्क रहें। रेलवे ने आश्वासन दिया है कि ऐसी तकनीकी खराबियों से बचने के लिए मेंटेनेंस और निरीक्षण को और मजबूत किया जाएगा।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...