15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिगलत तरीके से वोट काटने की साजिश... सीएम आतिशी ने नई दिल्ली...

गलत तरीके से वोट काटने की साजिश… सीएम आतिशी ने नई दिल्ली सीट पर लगाया वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम आतिशी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर गलत तरीके से वोट काटने की साजिश का आरोप लगाया है। सीएम ने तारीखवार वोटों काटने के आवेदनों का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि 6167 वोटर लिस्ट से नाम काटने की बात कही। सीएम ने 10 प्रतिशत वोट काटने और 5 प्रतिशत वोट जोड़ने की साजिश का आरोप लगाया।

वोट काटने की साजिश
सीएम आतिशी ने कहा कि जब समरी रिवीजन चल रहा था – जब चुनाव आयोग के बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जा रहे थे, तो उन्हें (मतदाताओं को) क्यों नहीं शिफ्ट किया गया? यह स्पष्ट है कि गलत तरीके से वोट काटने की साजिश चल रही है… 10% वोट जोड़े जाएं और 5% हटाए जाएं – यही साजिश चल रही है। सीएम ने कहाकि 6167 आवेदन में से 4283 आवेदन मात्र 84 लोगों ने डाली थी। यानी 84 लोगों ने 4 हजार से अधिक लोगों के वोट काटने के आवेदन किए।

84 लोगों को भेजा नोटिस
सीएम ने यह सवाल उठाया कि आखिर कौन हैं ये लोग जो वोटर लिस्ट से नाम काटने का आवेदन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के वोट कट गए हैं या जो लोग शिफ्ट हो गए हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है, उन्हें चुनाव आयोग के लोग नहीं ढूंढ पाए। बीएलओ इन लोगों को नहीं खोज पाए लेकिन इन 84 लोगों ने ऐसे हजारों लोग ढूंढ लिए वोट काटने के लिए। आतिशी ने कहा कि सबसे बड़ा सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब इन 84 लोगों को नोटिस देकर चुनाव आयोग ने सुनवाई के लिए बुलाया गया।

सुनवाई में कहा- हमने आवेदन नहीं किया
सीएम ने कहा कि इन लोगों को बुलाया गया तो सारे आवेदन करने वाले आए तो उन लोगों ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि हमने यह आवेदन नहीं दिए हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति तरुण कुमार चौटाला का जिक्र किया। जब चौटाला को 2 जनवरी को सुनवाई के लिए पहुंचे तो उन्होंने कहा कि मैंने नाम कटवाने का एक भी आवेदन नहीं दिया।

मालूम हो कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजेपी ने इस सीट से पूर्व सांसद और दिल्ली के सीएम रहे साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...