16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पुलिस वाहन को उड़ाया, 9 जवान शहीद, कई...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पुलिस वाहन को उड़ाया, 9 जवान शहीद, कई घायल

Published on

रायपुर:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर ब्लास्ट किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम नारायणपुर से सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रही थी। इस दौरान एक पुलिस वाहन को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आठ जवान और एक ड्राइवर शहीद हुआ है। नक्सलियों से यह ब्लास्ट दो बजकर 15 मिनट पर किया है। सभी शहीद जवान डीआरजी के हैं।

हिल गया है पूरा इलाका
बीजापुर में हुए इस हमले ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। सोमवार को कुटरू इलाके में नक्सलियों ने जवानों से भरे एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया। इस धमाके में नौ जवान शहीद हो गए हैं। कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। बस्तर रेंज के IG ने इस घटना की पुष्टि की है।

ऑपरेशन पर निकले थे जवान
यह घटना उस समय हुई जब जवान ऑपरेशन पर निकले थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नक्सलियों ने किस तरह से इस हमले को अंजाम दिया। लेकिन, इस घटना से सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले शनिवार को भी अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में DRG के एक जवान, प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए थे। वहीं, सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों को मार गिराया था। बीते कुछ समय में यह जवानों पर बड़ा हमला है। मौके पर अन्य जगहों से जवानों की टीम पहुंच रही है। यह घटना कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास की है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...