11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedसोने की तरह जल्‍द 'हॉलमार्किंग' वाली खरी चांदी ही म‍िलेगी, कब तक...

सोने की तरह जल्‍द ‘हॉलमार्किंग’ वाली खरी चांदी ही म‍िलेगी, कब तक फैसला, कैसे होगा फायदा?

Published on

नई दिल्‍ली

सोने की तरह चांदी के लिए भी ‘हॉलमार्किंग’ को जरूरी करने पर सरकार विचार कर रही है। भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस से इसकी व्‍यावहारिक पहलुओं का आकलन करने को कहा गया है। खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। अगर सरकार इसे अलमीजामा पहनाती है तो ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा। चांदी की विश्‍वसनीयता को लेकर उनकी चिंता खत्‍म हो जाएगी। हॉलमार्किंग क्‍या है, सरकार ने क्‍या कहा है, ग्राहकों को इससे क्‍या फायदा होगा। आइए, यहां जानते हैं।

क्‍या कहा गया है?
जोशी ने 78वें बीआईएस स्थापना दिवस समारोह में कहा, ‘चांदी की ‘हॉलमार्किंग’ के लिए उपभोक्ताओं की ओर से मांग आ रही है। बीआईएस इस पर विचार-विमर्श कर फैसला ले सकता है।’ मंत्री ने कार्यक्रम से इतर बताया कि इस दिशा में काम शुरू हो चुका है। सरकार हितधारकों के साथ विचार-विमर्श और बीआईएस की ओर से व्यवहार्यता आकलन पूरा होने के बाद फैसला लेगी। उन्होंने बताया कि बीआईएस से व्यवहार्यता पर काम करने के साथ उपभोक्ताओं और आभूषण डीलर से प्रतिक्रिया लेने को कहा गया है।

क्‍या होती है हॉलमार्किंग?
हॉलमार्किंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत किसी धातु की शुद्धता को प्रमाणित किया जाता है। यह एक तरह का लेबल या निशान होता है जो बताता है कि उस धातु में कितना शुद्ध सोना या चांदी है। चांदी की ‘हॉलमार्किंग’ यानी सफेद धातु की शुद्धता को प्रमाणित करना अभी दुकानदार या ग्राहक की इच्छा पर निर्भर है।

चांदी की हॉलमार्किंग कब तक?
बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि ब्यूरो तीन से छह महीने में अनिवार्य चांदी ‘हॉलमार्किंग’ लागू करने के लिए तैयार हो सकता है। हितधारकों के साथ विचार-विमर्श जारी है। तिवारी ने कहा, ‘हितधारकों के साथ कई दौर की चर्चा हुई है। वे इसके पक्ष में हैं। छह अंक वाले ‘अल्फान्यूमेरिक कोड’ पर चर्चा जारी है।’

सोने के तर्ज पर होगी हॉलमार्किंग
यह कदम जून, 2021 में शुरू की गई सोने की अनिवार्य ‘हॉलमार्किंग’ के सफल कार्यान्वयन के बाद उठाया गया है, जो अब 361 जिलों में विस्तारित हो चुकी है। इसका उद्देश्य उपभोक्ता हितों की रक्षा करना और सोने के उत्पाद की प्रामाणिकता सुनिश्चित करना है। मौजूदा ‘हॉलमार्किंग’ प्रणाली में छह-अंकीय ‘अल्फान्यूमेरिक कोड’ शामिल है, जो सोने की शुद्धता को प्रमाणित करता है। अब खरीदे जा रहे करीब 90 फीसदी आभूषणों की ‘हॉलमार्किंग’ की जाती है। इसकी शुरुआत के बाद से 44.28 करोड़ से अधिक गोल्‍ड जूलरी को विशिष्ट पहचान के साथ ‘हॉलमार्क’ से चिह्नित किया गया है। गुजरात, कर्नाटक और अन्य राज्यों के हितधारकों ने चांदी पर भी ‘हॉलमार्किंग’ अनिवार्य करने का अनुरोध किया है।

बीआईएस क्‍या है?
बीआईएस अधिनियम के तहत 1986 में स्थापित भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) एक स्वायत्त राष्ट्रीय निकाय है। इस पर उत्पादों और सेवाओं के लिए गुणवत्ता मानक निर्धारित करने की जिम्मेदारी है। बीआईएस एआई के लिए भी मानक विकसित कर रहा है। वहीं, इनोवेशन और टेक्‍नोलॉजी पर भी गौर किया जा रहा है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...