12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी के खिलाफ केस पर 15 को होगी बहस, कोर्ट में...

राहुल गांधी के खिलाफ केस पर 15 को होगी बहस, कोर्ट में 12 साल पहले दी गई शिकायत, जानिए पूरा मामला

Published on

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में विशेष समुदाय पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध मुकदमा चलाने के लिए 15 जनवरी को बहस होगी। MP/MLA कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के न्यायालय मे सोमवार को परिवादी ने गवाही समाप्त होने की बात कही। कांग्रेस सांसद पर आरोप है कि 12 साल पहले उन्होंने विशेष समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

मुसलमान युवकों का ISI से संपर्क की कही थी बात
इस मामले के परिवादी अधिवक्ता मोहम्मद अनवर हैं।उन्होने परिवाद दायर कर आरोप लगाया है कि 24 अक्टूबर 2013 को मध्य प्रदेश के इंदौर की एक चुनावी जनसभा को राहुल गांधी सम्बोधित कर रहे थे। तब अमेठी के सांसद रहे राहुल गांधी ने समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। आरोप है कि भाषण के दौरान वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर के दंंगे का जिक्र करते हुए मुसलमान युवकों का पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई से सम्पर्क होने का बयान राहुल गांधी ने दिया था।

12 साल पूर्व दायर हुआ था परिवाद
अधिवक्ता मोहम्मद अनवर ने कहा कि उनके इस बयान से देश भर के मुसलमानों को शक की निगाह से देखा गया। उस समय राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी थे। सीजेएम न्यायालय में परिवाद बारह साल पूर्व दायर किया गया था। उक्त मामले में परिवादी और गवाह राजा राम उपाध्याय व विशाल बरनवाल का बयान हुआ है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...