12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमुंबई में बैंक कर्मचारी को ही ठगों ने लगाया चूना, OTP शेयर...

मुंबई में बैंक कर्मचारी को ही ठगों ने लगाया चूना, OTP शेयर करते ही खाते से चार लाख रुपये गायब

Published on

मुंबई,

मुंबई में ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, एक बैंक कर्मचारी को ही ठगों ने ओटीपी शेयर करने के बहाने 3 लाख 80 हजार रुपये का चूना लगा दिया. घटना शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एक बैंक की शाखा में हुई. पुलिस के अनुसार, पीड़ित को शुक्रवार को ऑफिस में एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक कर्मचारी “मुकेश कुमार” बताया. उसने कहा कि वह पीड़ित को हाल ही में जारी किए गए क्रेडिट कार्ड की जानकारी को वेरीफाई कर रहा है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कॉलर ने पीड़ित को भरोसा दिलाने के लिए उसका क्रेडिट कार्ड नंबर और फोन नंबर सही-सही बताया. उसने कहा कि सत्यापन के लिए केवल 30 सेकंड के लिए वैध ओटीपी साझा करना होगा. पीड़ित को कॉलर पर भरोसा हो गया और उसने ओटीपी साझा कर दिया लेकिन ओटीपी साझा करते ही उसके खाते से 3.80 लाख रुपये निकल गए. ठगी का एहसास होते ही पीड़ित तुरंत बीकेसी पुलिस स्टेशन पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने पीड़ित की निजी जानकारी पहले से हासिल कर ली थी और उसे भरोसे में लेने के लिए उसी का इस्तेमाल किया.पुलिस ने आम जनता को सतर्क रहने और किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी या बैंक संबंधित जानकारी साझा न करने की सलाह दी है. बैंक कभी भी ओटीपी या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी मांगने के लिए कॉल नहीं करते हैं.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...