12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यराजकोट: आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग... आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर...

राजकोट: आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग… आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर फेंके पत्थर

Published on

राजकोट,

राजकोट जिले के विछिया में पुलिस और स्थानीय कोली समाज के लोगों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. मामला तब बिगड़ा जब हत्या के आरोपियों का जुलूस न निकालने को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया. साथ ही कोली समाज के लोग इकट्ठा हुए और मामला बिगाड़ने पर पुलिस पर पत्थर बाजी कर दी.

दरअसल, एक हफ्ते पहले 31 दिसंबर को घनश्याम राजपरा नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. बताया गया कि घनश्याम ने आरोपियों के अवैध निर्माण को लेकर लैंड ग्रैबिंग की शिकायत की थी, जिसके चलते सात आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद कोली समाज के लोग बड़ी संख्या में विछिया पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गए.

पुलिस ने लाठीचार्ज किया और टीयर गैस छोड़े
उन्होंने आरोपियों का जुलूस पूरे शहर में निकालने की मांग की. जब पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि जुलूस निकालना गैरकानूनी है, तो भीड़ आक्रोशित हो गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 10 टीयर गैस के सेल छोड़े. भीड़ ने पुलिस स्टेशन, वाहनों और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके. पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल बुलाया और 52 लोगों को हिरासत में लिया.

मामले में SP ने कही ये बात
राजकोट ग्रामीण एसपी हिमकर सिंह ने बताया कि पिछले साल 31 दिसंबर को हुई हत्या के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आज लोगों ने इकट्ठा होकर पूरे शहर में आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग की, जो पूरी तरह से अवैध है. जिसके चलते कई लोगों ने पुलिस पर हमला किया. इस मामले में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने 10 आंसू गैस के गोले छोड़े और 52 लोगों को हिरासत में लिया. एफआईआर की प्रक्रिया चल रही है.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...