10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यप्रशांत किशोर को बेउर जेल भेजने के लिए नहीं थे पेपर? पीके...

प्रशांत किशोर को बेउर जेल भेजने के लिए नहीं थे पेपर? पीके बोले- ‘जन बल’ के आगे पुलिस बेबस!

Published on

पटना

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश से पुलिस बेउर जेल ले गई, लेकिन देर शाम बिना शर्त जमानत मिलने के बाद वो छूट गए। बेउर जेल से बाहर आने के बाद प्रशांत किशोर ने बताया कि कुछ घंटे पहले पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर बेउर जेल जरूर ले गई, लेकिन बेउर जेल ने उन्हें नहीं रखा।

पुलिस के पास बेउर जेल भेजने का नहीं था पेपर!
प्रशांत किशोर के मुताबिक पुलिस के पास बेउर जेल भेजने का पेपर ही नहीं था, तब तक कोर्ट का फाइनल आदेश आ गया और उन्हें बिना शर्त जमानत मिल गई, जिस कारण वो अपनी बातों को मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रख पा रहे हैं।

जन बल के आगे कोई बल नहीं चलता
पटना स्थित शेखपुरा हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन बल के आगे कोई बल नहीं है और ये जनता की आवाज हैं, उनके लिए किया गया सत्याग्रह का आश्चर्यजनक प्रभाव है कि अदालत ने भी उनके आग्रह को स्वीकार किया और पुलिस पर टिप्पणी की।

गिरफ्तारी के 15 घंटे बाद बिना शर्त जमानत
इससे पहले सुबह चार बजे प्रशांत किशोर को गांधी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा के निकट स्थित अनशन स्थल से बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया। अदालत की ओर से पहले सशर्त जमानत दी गई, लेकिन उस पेपर पर प्रशांत किशोर ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। बाद में प्रशांत किशोर के वकील की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट की ओर से शर्त हटा ली गई। इस तरह से गिरफ्तारी के 15 घंटे बाद बिना शर्त उन्हें जमानत मिल गई।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...