12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यसद्दाम ने राजेश बनकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया, निकला...

सद्दाम ने राजेश बनकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया, निकला 4 बच्चों का बाप, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

Published on

सुल्तानपुर:

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाले ट्रक चालक मो. सद्दाम ने जाति धर्म बदलकर राजेश यादव बन युवती को फेसबुक के माध्यम से अपने जाल मे फंसा लिया। दोस्ती के नाम पर आरोपी ने युवती से साढ़े तीन लाख रुपये वसूल लिए। पीड़िता जब उसके घर पहुंची तो उसको उसकी असलियत पता चली। जिसके बाद उसने थाने पर जाकर अपनी आपबीती बताई।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद युवती फिर फरीदाबाद हरियाणा को चली गयी है।

देहात कोतवाली के सेमरी पुरुषोत्तमपुर निवासी मो. सद्दाम ट्रक चालक है जो वाहन लेकर अन्य प्रांतो में आता जाता रहता है। उसने अपने मोबाइल में धर्म व जाति बदलकर राजेश यादव बन फेसबुक एकाउंट पर हरियाणा फरीदाबाद में रहकर नौकरी करने वाली एक हिंदू राजपूत युवती से दोस्ती कर ली। सद्दाम युवती को अपने झांसे में लेकर उसके कमरे पर भी जाने लगा तथा दोस्ती के जरिऐ साढे तीन लाख रूपया भी वसूल लिया। जिसके बाद वह युवती के पास आना जाना बंद कर दिया तो युवती उसके घर तक पहुंच गयी।

पीड़िता ने थाने पर बताई आपबीती
कोतवाली देहात के सेमरी पुरुषोत्तमपुर पहुंचने पर युवती को पता चला कि राजेश यादव ही मो. सद्दाम है तथा वह अविवाहित नहीं बल्कि शादीशुदा है और उसके चार बच्चे है। सद्दाम युवती को घर ले गया और उसका मोबाइल रखकर दो दिन बंधक बनाये रखा। कार्रवाई न करने की शर्त पर उसने युवती को ले जाकर ट्रेन पर बैठा दिया। युवती रास्ते से लौटकर कोतवाली देहात थाने पहुंची तथा पुलिस को आपबीती सुनाई। युवती ने आरोपी के परिवार पर सोने की चेन, मंगलसूत्र तथा चार हजार रूपया छीनने का भी आरोप लगाया है।

युवती ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
युवती मूलतः बंदायू जिले की है जो हरियाणा के फरीदाबाद मे प्राइवेट नौकरी करती है। उसके मां बाप नहीं है और एक दिव्यांग भाई है। युवती रविवार को फिर फरीदाबाद वापस चली गयी है। युवती ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है लेकिन शारीरिक शोषण व अन्य मामले नहीं दर्ज है। इसके लिए वह महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री पोर्टल तथा राज्य महिला आयोग मे सूचना देकर न्याय की गुहार की है। एसओ सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बाहर की युवती की तहरीर पर आरोपी पर नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...