5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपैर जंजीर से बंध गए... 1 रन के लिए भयंकर तड़पेंगे स्मिथ......

पैर जंजीर से बंध गए… 1 रन के लिए भयंकर तड़पेंगे स्मिथ… 10,000 के जादुई आंकड़े से चूकने पर दुखी

Published on

सिडनी

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 10,000 करियर रन तक पहुंचने से एक रन कम रहने के बाद कहा है कि उन्होंने सिडनी क्रिकेट मैदान में इस तरह की मुश्किल पिच पर पहले कभी नहीं खेला था। स्मिथ को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिडनी में 38 रन की जरूरत थी, लेकिन पहली पारी में 33 रन पर आउट होने के बाद वह पांच रन दूर रह गए।

दूसरी पारी में वह चार रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर गली क्षेत्र में यशस्वी जायसवाल को कैच देकर पवेलियन लौटे। वह एक रन से टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरा करने से चूक गए। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने इस टेस्ट मैच को छह विकेट और श्रृंखला को 3-1 से जीतने के बाद कहा, ‘ऐसा लग रहा था कि मैं जंजीर से बंध गया हूं। मैं बहुत खतरनाक गेंद पर आउट हुआ, गेंद ने अचानक से ज्यादा उछाल ले ली।’

स्टीव स्मिथ ने कहा, ‘शायद होनी (10 हजार टेस्ट रन तक नहीं पहुंचना) को यही मंजूर था, लेकिन यह ठीक है कि हम जो चाहते थे हमें मैच से वह परिणाम मिला। यह एससीजी की सबसे कठिन पिच थी। गेंद को सीम से मदद मिल रही थी और यह काफी स्विंग हो रही थी। मैं पहले कभी एससीजी में इस तरह के विकेट पर नहीं खेला था। यहां बल्लेबाजी करना अविश्वसनीय रूप से कठिन था।’

श्रृंखला में दो शतक लगाने वाले 35 साल के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे क्रिकेट पसंद है, यह एक मजेदार श्रृंखला रही है, भारत एक अविश्वसनीय टीम है। हमें कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा खासकर (जसप्रीत) बुमराह की गेंदबाजी से। अंत में हालांकि परिणाम हमारे पक्ष में रहा।’

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने ने कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए सभी ने ‘अपनी पूरी मेहनत से काम किया।’ टीम को यह सफलता खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और उनके परिवारों के सामूहिक प्रयास से मिली। भारतीय टीम पर्थ में खेले गए शुरुआती मैच जीतने के बाद एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में हार का सामना कर श्रृंखला 1-3 से गंवा बैठी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...