22.5 C
London
Wednesday, July 30, 2025
Homeराष्ट्रीयदेश के 25वें CEC राजीव कुमार रिटायर होने के बाद जाएंगे हिमालय,...

देश के 25वें CEC राजीव कुमार रिटायर होने के बाद जाएंगे हिमालय, वहां एकांतवास में रहकर करेंगे मेडिटेशन?

Published on

नई दिल्ली

देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रिटायर होने के बाद हिमालय जाकर चार-पांच महीने अध्यात्म और एकांतवास का जीवन जीना चाहते हैं। वह अगले महीने 18 फरवरी को रिटायर होने वाले हैं। उनके कार्यकाल में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लास्ट इलेक्शन होगा। मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के दौरान उन्होंने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में भी बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि 13-14 सालों से काम के चलते उन्हें समय नहीं मिल पाया। अब वह रिटायर होने के बाद चार-पांच महीनों के लिए हिमालय में जाएंगे और वहां खुद को डी-डॉक्सिफाई करने के लिए एकांतवास का जीवन जीते हुए मेडिटेशन करेंगे।

2022 में बने थे मुख्य चुनाव आयुक्त
15 मई, 2022 को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा से 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभालने वाले पूर्व आईएएस राजीव कुमार ने कहा कि उनकी हमेशा से चैरिटी की इच्छा थी। हिमालय से आने के बाद वह चैरिटी करेंगे। 19 फरवरी, 1960 को जन्मे मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार ने कहा कि वह एक म्यूनिसपल स्कूल से पढ़े हुए हैं। छठी कक्षा में उन्होंने ए,बी,सी, डी पढ़ना शुरू किया था। स्कूल में छत भी नहीं थी, पेड़ के नीचे पढ़ाई होती थी। उनकी चैरिटी की जो इच्छा है, अभी वह बची हुई है। इसके बाद वह इसे पूरा करेंगे।

सभी आरोपों पर दिया जवाब
इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार ने वोटर लिस्ट में नाम काटने, जोड़ने, वोटिंग टाइम खत्म होने के कुछ देर बाद अचानक से वोटर टर्न आउट बढ़ जाने, ईवीएम में किसी तरह की गड़बड़ी करने, हेलीकॉप्टर की जांच करने समेत आयोग पर लगाए गए तमाम आरोपों की सिलसिलेवार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो यह समझ लीजिए कि कुछ भी हो जाए ईवीएम में किसी भी तरह से छेड़छाड़ नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि अदालतों ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए 42 बार फैसला सुनाया है कि चुनावी मशीनें हैक नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों को फेक नैरेटिव से बचने और इस तरह के झूठ का गुब्बारा फुलाए जाने वालों से बचने की सलाह दी।

‘ईवीएम के वोटों तो नहीं बदला जा सकता’
उन्होंने यह भी कहा कि ईवीएम में पड़ी वोटों को किसी भी सूरत में बदला नहीं जा सकता। यह असंभव है। उन्होंने बताया कि 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच वीवीपैट की गिनती अनिवार्य है। 67,000 से अधिक वीवीपैट की जांच में 4.5 करोड़ से अधिक (वीवीपैट) पर्चियों का मिलान किया गया। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि 2019 के बाद से नई मशीनों के साथ एक भी वोट का अंतर इनमें नहीं पाया गया है। महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार ने कहा कि एक तरह महिला सशक्तिकरण हो रहा है और दूसरी तरफ महिलाओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बारे में ‘गंदी टिप्पणियां’ नहीं होनी चाहिए। अगर कोई करता है तो वह शर्मनाक है। इसकी भर्त्सना की जानी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी ने महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए हद पार की तो उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कराएंगे। रही बात हेलिकॉप्टर की जांच करने की तो यह सभी के लिए एक समान है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और काटने की तय प्रक्रिया है। कोई भी बीएलओ ऐसे ही नाम नहीं काट सकता।

Latest articles

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी जापान में 20 लाख लोग निकाले गए

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी!...

भारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित

भेल भोपालभारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित,राजधानी भोपाल के स्कूलों...

भेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस

भेल भोपालभेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

PM Modi Maldives Visit:भारत-मालदीव ने किए 8 बड़े समझौते ₹4850 करोड़ का क्रेडिट और UPI लॉन्च

PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा के दौरान भारत और...