11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedइंटरनेशनल खिलाड़ी बनेंगे बाबा रामदेव! रेडी-टू-ईट प्रॉडक्ट्स का करेंगे एक्सपोर्ट, बनाई नई...

इंटरनेशनल खिलाड़ी बनेंगे बाबा रामदेव! रेडी-टू-ईट प्रॉडक्ट्स का करेंगे एक्सपोर्ट, बनाई नई कंपनी

Published on

नई दिल्ली

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स ने रेडी-टू-ईट फूड प्रॉडक्ट्स में एंट्री की है। कंपनी ने इस तरह के प्रॉडक्ट्स के एक्सपोर्ट के लिए एक नई कंपनी फार्म टू फ्रीज बनाई है। कंपनी ने आज हंगरी ब्रांड के तहत रेडी-टू-ईट फूड प्रॉडक्ट्स को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया। बाबा रामदेव ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित Indus Food 2025 में इसका लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, विचारों और खाने की विविधता को पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है।

बाबा रामदेव ने कहा, प्रयागराज के कुंभ से पहले यह आहार का कुंभ है। हम भारत के आहार की, भारत के विचार की और भारत के संस्कार की विविधता पूरी दुनिया को दे रहे हैं। दुनिया इसे पसंद कर रही है। पतंजलि ने एक्सपोर्ट के लिए फार्म टु फ्रीज नाम से एक नई कंपनी बनाई है। इसके तरह हंगरी ब्रांड से रेडी- टू-ईट प्रॉडक्ट्स को पहले एक्सपोर्ट किया जाएगा। इसकी आज लॉन्चिंग हो रही है। फिर इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें हेल्दी और टेस्टी रेडी-टू-ईट और फ्रोजन फूड प्रॉडक्ट्स होंगे। इस प्रतिबद्धता के साथ आज हम इंटरनेशनल मार्केट में हंगरी ब्रांड लॉन्च कर रहे हैं।

पतंजलि फूड्स का शेयर
पतंजलि फूड्स का शेयर आज बीएसई पर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। दोपहर बाद 2.30 बजे यह 1.28% की गिरावट के साथ 1841.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2,030.00 रुपये और न्यूनतम स्तर 1,170.10 रुपये है। एडिबल ऑयल बनाने वाली कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड को पहले रुचि सोया इंडस्ट्रीज के नाम से जाना जाता था। साल 2019 में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने इनसॉल्वेंसी प्रोसेस में इसे 4,350 करोड़ रुपये में खरीदा था। जून 2022 में कंपनी का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स लिमिटेड किया गया था।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...