7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedजब आपकी स्ट्रेंथ... वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बिना नाम...

जब आपकी स्ट्रेंथ… वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बिना नाम लिए किस पर कसा तंज!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर मुखरता के साथ अपनी बात को रखते हैं। ऐसा ही कुछ उनके हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है, जिसमें उन्होंने क्रिप्टिक अंदाज में एक ऐसी बात बोल गए जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। दरअसल सहवाग के इस पोस्ट को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। खास तौर से टॉप ऑर्डर की नाकामी के कारण टीम इंडिया को सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।

इस सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। रोहित टीम इंडिया के लिए तीन टेस्ट मैचों मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 31 रन बनाए। इसके कारण उन्हें कप्तान रहते हुए सिडनी टेस्ट मैच से ड्रॉप कर दिया गया। बता दें कि रोहित शर्मा को भारतीय टीम में टैलेंट का खान माना जाता है, लेकिन उनके हालिए फॉर्म के कारण अब उन पर चौतरफा सवाल उठने लगे हैं।

क्या है वीरेंद्र सहवाग का क्रिप्टिक मैसेज
वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते लिखा, ‘जब एक बार आपका स्ट्रेंथ लॉक हो जाता है तो आपके अंदर का टैलेंट किसी काम का नहीं रह जाता।’ हालांकि, सहवाग ने अपने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह समझा जा रहा है कि उनका ये पोस्ट टीम इंडिया के उन टॉप खिलाड़ियों के लिए है जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह से फेल रहे थे।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं, विराट कोहली भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे। विराट कोहली टीम के लिए सभी पांच टेस्ट मैचों में मैदान पर उतरे थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 190 रन बनाए हैं। पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी को छोड़ दें विराट सिर्फ 8 पारियों में 90 रन ही बना सके।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...