7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedराकेश बेदी ने बीएमसी की तुलना आधी मूंछ बनाकर भागने वाले नाई...

राकेश बेदी ने बीएमसी की तुलना आधी मूंछ बनाकर भागने वाले नाई से की, कहा-आगे इसी सड़क पर सोनू सूद भी रहते हैं

Published on

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार राकेश बेदी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) की लापरवाही का नजारा दिखाते हुए हुए पुराने जमाने की एक कहानी मजेदार अंदाज में सुनाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव राकेश बेदी इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर कर कहते नजर आ रहे हैं, ‘हलो दोस्तों, मैं हूं राकेश बेदी और मैं अभी अपने घर के सामने खड़ा हूं। यह सड़क की हालत देख रहे हैं आप, ये आधी बनी है और बीएमसी वाले इसे आधा ही बनाकर छोड़कर चले गए हैं।’

‘आधी मूंछ बनाते थे और बीच में छोड़कर चले जाते थे’
अपनी बात को पूरी रखते हुए एक्टर ने एक कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा, ‘पुराने समय में होता था न कि नाई आधी मूंछ बनाते थे और बीच में छोड़कर चले जाते थे फिर लोग उन्हें ढूंढते रह जाते थे कि भाई हमारी मूंछ बना दो। तो हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। आधी रोड बनाकर बीएमसी नदारद है। किसी ने शिकायत कर दी तो उन्हें कहा गया कि बीएमसी की रोड नहीं है। यहां पर कोई भी वर्कर नहीं है और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।’

‘इसके आगे जॉनी लीवर और सोनू सूद भी रहते हैं’
एक्टर ने बताया कि इस वजह से आवाजाही में लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा, ‘बीएमसी को सलाम करना चाहिए। अगर ये रोड बीएमसी की नहीं थी तो टेंडर कैसे पास हो गया? इसका मतलब है कि बीएमसी की रोड है। इस रोड पर मैं रहता हूं और इसके आगे जॉनी लीवर और सोनू सूद भी रहते हैं।’

हाल ही में एक्टर के साथ हुई थी धोखाधड़ी
साल की शुरुआत में ही एक्टर ने अपने साथ हुए धोखाधड़ी का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि पुणे में अपना फ्लैट बेचने का प्रयास किया तो खुद को कथित तौर पर सेना से बताने वाले एक शख्स ने धोखाधड़ी की। एक्टर ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके अनुसार वो कथित शख्स आदित्य कुमार खुद को फौजी बता रहा था और एक्टर के फ्लैट को खरीदने के लिए एक ऑनलाइन ऐड का जवाब दिया था। आरोपी ने बेदी को फोन कर दावा किया था, वह फ्लैट खरीदने में रुचि रखता है और दोनों लगभग 87 लाख रुपये की कीमत पर सहमत भी हो गए थे।

रकम नहीं मिली है, तो आरोपी ने गोलमोल जवाब दिया
खरीदार ने अपने पहचान पत्र और भारतीय सेना में होने का सबूत देने वाले अन्य दस्तावेज भी दिखाए। इसके बाद उसने अपने ‘आर्मी अकाउंट’ से भुगतान करने की पेशकश की और बेदी को 85,000 रुपये जमा करने के लिए कहा। कुमार ने बेदी के साथ अपना अकाउंट नंबर शेयर किया और एक रुपये के टेस्ट ट्रांसफर की मांग की और सफल होने के बाद, उनसे 50,000 रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। उन्होंने एक्टर से कहा कि उन्होंने रकम वापस ट्रांसफर कर दी थी, लेकिन जब बेदी ने कहा कि उन्हें रकम नहीं मिली है, तो आरोपी ने गोलमोल जवाब दिया।

घटना के बाद बेदी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
उन्होंने बेदी से अपनी वाइफ के अकाउंट से 25,000 रुपये और 10,000 रुपये की दो रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा, जो उन्होंने किया, लेकिन उसके बादउस शख्स ने एक्टर का फोन उठाना बंद कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया था कि बेदी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, आगे की जांच जारी है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...