5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपूर्व कोच रवि शास्त्री की विराट और रोहित को खास सलाह, यह...

पूर्व कोच रवि शास्त्री की विराट और रोहित को खास सलाह, यह काम कर हो सकता है ड्रीम कमबैक

Published on

नई दिल्ली

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट संघर्ष कर रहे कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली रणजी ट्रॉफी खेल कर यह साबित कर सकते हैं कि उनमें इस प्रारूप में सफल होने का जज्बा बरकरार है। रोहित और कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह से विफल रहे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत की लचर बल्लेबाजी का फायदा उठाते हुए इस सीरीज को 3-1 से जीता।

भारतीय टीम के सीरीज गंवाने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने घरेलू क्रिकेट के महत्व पर जोर दिया था। भारतीय टीम अपना अगला टेस्ट इस साल जून में खेलेगी लेकिन शास्त्री का भी मानना है कि रोहित और कोहली को रणजी ट्रॉफी खेलना चाहिए।

रवि शास्त्री ने कोहली और रोहित को लेकर क्या कहा?
रवि शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘उनके खेल में अगर कोई कमी है तो उन्हें वापस जाना चाहिए और घरेलू क्रिकेट खेल कर सुधार करना चाहिये। जब आप इतने लंबे समय तक टेस्ट मैच क्रिकेट खेलते हैं तो दो कारणों से घरेलू क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण है। एक तो आपको वर्तमान पीढ़ी के साथ तालमेल बनाना होता है और दूसरा आप युवा खिलाड़ियों को बेहतर बनाने में योगदान दे सकते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘स्पिनरों की मददगार पिचों पर भी इस टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। प्रतिद्वंद्वी टीम में अगर अच्छा स्पिनर है तो वह आपको परेशान कर सकता है।’भारतीय टेस्ट टीम के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘ टीम में बने रहने के लिए जुनून और जज्बे की जरूरत होती है। एक 36 साल (कोहली) साल है तो दूसरा 38 साल (रोहित) का है, दोनों को पता है कि उनमें खेल को लेकर कितना जुनून है।’

विराट कोहली को लेकर रिकी पोंटिंग ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि कोहली को खराब दौर से उबरने के लिए खेल से विश्राम लेना चाहिये। कोहली ने 2022 में एक महीने का ब्रेक लिया था और इसका उन्हें फायदा हुआ था। पोंटिंग ने कहा, ‘विराट जरूरत से ज्यादा प्रयास कर रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि जब आप जरूरत से ज्यादा जोर लगाते है तो सफलता कम मिलती है।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...