5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलमेरे चरित्र पर कीचड़ उछाला... चहल का नाम लिए बिना खूब बरसीं...

मेरे चरित्र पर कीचड़ उछाला… चहल का नाम लिए बिना खूब बरसीं धनश्री वर्मा, खोलकर रख दी रिश्तों की सच्चाई

Published on

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक की खबरों के बीच पहली बार धनश्री वर्मा ने अपने चुप्पी तोड़ी है। धनश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने तलाक की खबरों को पूरी तरह अफवाह और बकवास करार दिया। ये पहला मौका था, जब धनश्री ने सोशल मीडिया पर तलाक की खबरों पर कुछ कहा हो, इससे पहले चहल ने भी इसी तरह एक-दो इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी। चलिए आपको बताते हैं तलाक की खबरों पर धनश्री वर्मा का क्या कहना था?

धनश्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर क्या लिखा?
अपने 6.3 मिलियन फॉलोवर्स वाले ऑफिशियल हैंडल @dhanashree9 पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बीते कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन रहे। आधारहीन खबरें, बिना फैक्ट चेक वाली न्यूज और अनजान ट्रोल्स द्वारा मेरा चरित्र हनन किया गया। नफरत फैलाने की कोशिश की गई। मैंने अपना नाम और पहचान बनाने के लिए सालों की मेहनत की है। मेरी खामोशी को कमजोरी नहीं बल्कि ताकत समझा जाए। सोशल मीडिया पर आसानी से नकारात्मकता फैलाई जा सकती है। मगर दूसरों को साथ में लेकर आगे बढ़ने के लिए हिम्मत चाहिए। मैंने अपने सच के साथ अडिग रहकर आगे बढ़ने का फैसला किया है। सच्चाई को किसी सबूत की जरूरत नहीं होती।’

कोरोनाकाल में हुआ इश्क और फिर शादी
भारत के नंबर वन लेग स्पिनर युजवेंद्र चङल ने 22 दिसंबर 2020 में मुंबई की कोरियोग्राफर और रियलिटी शो स्टार धनश्री वर्मा से शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब चहल उस साल की शुरुआत में धनश्री की यूट्यूब डांस क्लास में शामिल हुए। जैसे-जैसे वे एक-दूसरे को जानने लगे, उनका रिश्ता बढ़ता गया, जिससे उनकी सगाई हुई और शादी हुई, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।

इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो
धनश्री पर अक्सर पति युजवेंद्र चहल के अलावा दूसरों मर्दों के साथ तस्वीर क्लिक करवाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के भद्दे आरोप लगते रहे हैं। ट्रोल्स तो पूरी बेशर्मी के साथ क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ भी धनश्री का नाम जोड़ते थे। इस बीच पता चला कि युवजेंद्र और धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसे तलाक के रूप में देखा जाने लगा। युजवेंद्र ने धनश्री के साथ सभी तस्वीरों को अपने अकाउंट से डिलिट कर दिया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...