7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअडानी को मिली गुड न्यूज, अडानी पोर्ट्स दुनिया की टॉप 10 ट्रांसपोर्टेशन...

अडानी को मिली गुड न्यूज, अडानी पोर्ट्स दुनिया की टॉप 10 ट्रांसपोर्टेशन और इंफ्रा कंपनियों में शामिल

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को बुधवार को गुड न्यूज मिली। उनकी कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) यानी अडानी पोर्ट्स ने नया मुकाम हासिल कर लिया। अडानी पोर्ट्स ने बुधवार को कहा कि कंपनी को एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (सीएसए) 2024 में टॉप 10 ग्लोबल ट्रांसपोर्टेशन और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शामिल किया गया है।

अडानी ग्रुप की कंपनी ने कहा कि एपीएसईजेड का स्कोर पिछले साल के मुकाबले 3 अंक सुधरकर 68 हो गया है। यानी कंपनी ने 100 में से 68 अंक प्राप्त किए हैं। सेक्टर में एपीएसईजेड 97वें पर्सेंटाइल पर है। यह साल 2023 में 96वें पर्सेंटाइल पर था। अडानी पोर्ट्स इस रैंकिंग में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय फर्म है।

कैसे मिली यह रैंकिंग?
अडानी पोर्ट्स देश का सबसे बड़ा निजी पोर्ट ऑपरेटर है। यह लगातार दूसरा साल है जब एपीएसईजेड ने पर्यावरण पैमाने पर शीर्ष स्थान हासिल किया है। अडानी पोर्ट्स ने बताया कि कंपनी ने सोशल, गवर्नेंस और आर्थिक आयामों में कई मानदंडों पर सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए। इनमें पारदर्शिता और रिपोर्टिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी आदि शामिल हैं।

क्या कहा कंपनी ने?
एपीएसईजेड के सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि हम जिम्मेदार व्यापारिक प्रथाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास करते हैं जिससे इनोवेशन को बढ़ावा मिले और लंबी अवधि में सफलता मिले। यह नई मान्यता केवल स्थिरता और कॉर्पोरेट जिम्मेदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भारत का सबसे बड़ा निजी पोर्ट ऑपरेटर
अडानी पोर्ट्स भारत का सबसे बड़ा निजी पोर्ट ऑपरेटर है। इसकी कार्गो हैंडलिंग क्षमता 633 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है। इसे साल 2030 तक एक अरब एमटीपीए तक बढ़ाने की योजना है। कंपनी 13 भारतीय बंदरगाहों और टर्मिनलों पर परिचालन करती है, जो देश की कुल बंदरगाह क्षमता का 24 फीसदी है।

कंपनी का कुल कार्गो वॉल्यूम दिसंबर 2024 में सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 38.4 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) हो गया। पिछले महीने कंपनी के कंटेनर वॉल्यूम में 22 फीसदी और लिक्विड एवं गैस वॉल्यूम में सालाना आधार पर 7 फीसदी की तेजी हुई है।

शेयर पर दिखाई दे सकता है असर
इस घोषणा के बाद कल यानी गुरुवार को कंपनी के शेयर पर इसका असर दिखाई दे सकता है। कंपनी के शेयर बुधवार को 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ 1152 रुपये पर बंद हुए। कंपनी को पिछले एक महीने में 9 फीसदी का नुकसान हुआ है। वहीं एक साल में भी इसने निवेशकों का 1.44 फीसदी नुकसान किया है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...